फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Now the water of Bhakra canal will quench the thirst of Kalayat region

अब भाखड़ा नहर का पानी बुझाएगा कलायत क्षेत्र की प्यास

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 29 May 2022 02:15 AM IST
विज्ञापन
Now the water of Bhakra canal will quench the thirst of Kalayat region
कलायत। कलायत क्षेत्र के लोग को हरियाणा गठन के बाद पहली बार भाखड़ा का नीला पानी पीने को नसीब होगा। इस पेयजल योजना के लिए 20 करोड़ रुपये का प्रारूप कलायत जन स्वास्थ्य विभाग द्वारा तैयार किया गया है। जनस्वास्थ्य विभाग की ओर से एनओसी मिलने के बाद पंप सैट स्थापित किया जाएगा।
विज्ञापन

इसके माध्यम से गुरथली मोड से बरवाला लिंक नहर का सिरसा ब्रांच नहर में पानी में छोड़ा जाएगा। इससे कलायत शहर, शिमला, पिंजुपुरा, खरक पांडवा, रामगढ़ पांडवा, खेड़ी लांबा, ढूंढवा और कौलेखां गांव में पेयजल संकट का अध्याय समाप्त होगा। भाजपा वरिष्ठ नेता राजू कौशिक व कौलेखां गांव के निवर्तमान सरपंच कर्मवीर सहारण और शिमला से नरेश देवी ने बताया कि वर्ष 2017 से भाखड़ा के माध्यम से इलाके में पानी लाने का प्रयास जारी है। इससे शहरी और ग्रामीण अंचल में पेयजल समस्या का निवारण होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed