{"_id":"6147a11b8ebc3e883a4c3e33","slug":"now-the-gatepass-of-vehicles-going-out-of-the-market-will-also-be-cut-kaithal-news-knl83775741","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब मंडी से बाहर जाने वाले वाहनों का भी कटेगा गेटपास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब मंडी से बाहर जाने वाले वाहनों का भी कटेगा गेटपास
विज्ञापन
अनाज मंडी से धान के सीजन में बाहर जाने वाले वाहनों को भी गेटपास दिया जाएगा। ताकि मंडी से फीस चोरी की गुंजाइश न बचे। अभी तक केवल एजेंसियों द्वारा ही बाहर जाने वाले लोडिड वाहनों के लिए गेटपास दिया जाता था। इसके अलावा तीन जगहों पर सीसीटीवी कैमरे वाले बूथ बनाए गए हैं। इनमें से एक बाहर निकलना जरूरी होगा। जो ट्रैक्टर-ट्राली सीसीटीवी कैमरे के सामने से गुजरेगी, उसे ही गेटपास दिया जाएगा। ये जानकारी मार्केटिंग बोर्ड के जोनल डायरेक्टर गगनदीप सिंह ने नई अनाज मंडी का दौरा करने के बाद दी।
उन्होंने दुकानों पर जाकर खरीदी गई ढेरियों के गेटपास और बोरियों की संख्या का मिलान करके उनकी जांच की। उन्होंने बताया कि इस बार प्रयास किया जाएगा कि मार्केट फीस की चोरी न हो। इसलिए तीन जगहों पर मंडी के बाहर सीसीटीवी कैमरे युक्त केबिन बनाए गए हैं। जिनमें बैठे कर्मचारी उस सीसीटीवी कैमरे के सामने से गुजरने वाले वाहन चालक को ही प्रविष्टी के लिए गेटपास देंगे। ये मंडी के तीनों ओर के गेटों पर होंगे। इसके अलावा मंडी में किसी वाहन को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। यदि कोई वाहन सीसीटीवी कैमरे के सामने से नहीं गुजरेगा तो उस वाहन के लिए गेटपास नहीं दिया जाएगा। सीजन से पहले अधिकतर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जो थोड़ी बहुत लंबित हैं, मार्केट कमेटी सचिव सतबीर राविश को इस बारे में आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। जो जल्द ही पूरी कर ली जाएंगी। उन्होंने किसानों का आह्वान किया कि वे फसल को सुखाकर लाएं। ताकि उन्हें बेचने में कोई परेशानी न हो। किसानों की हर सुविधा का ध्यान रखा जाएगा।