फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Now students' cooperation will be taken for water conservation

Kaithal News: जल संरक्षण के लिए अब विद्यार्थियों का लिया जाएगा सहयोग

Mon, 28 Oct 2024 05:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Mon, 28 Oct 2024 05:02 AM IST
विज्ञापन
Now students' cooperation will be taken for water conservation
कैथल। प्रदेश में लगातार घट रहे भू-जल की समस्या पर अब स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों का भी सहयोग लिया जाएगा। इसके तहत स्कूलों में एनएसएस और एनसीसी में हिस्सा ले रहे विद्यार्थी जल संरक्षण के लिए मदद करेंगे। जल संरक्षण के लिए विद्यार्थियों की सहभागिता को लेकर सोमवार से पंचकूला में स्कूलों के यूथ एंड ईको क्लब इंचार्ज प्रशिक्षण लेंगे। इस प्रशिक्षण के कार्यक्रम से पहले समग्र शिक्षा विभाग के कार्यालय में सभी यूथ एंड इको क्लब इंचार्ज ने जिला नोडल अधिकारी कुशल कुमार के साथ बैठक भी की। अक्सर देखने को मिलता है गांव स्तर पर जल संरक्षण नहीं हो पाता है। इसके साथ ही घरों और अन्य प्रतिष्ठानों में लगाए गए ट्यूबवैल से काफी मात्रा में पानी व्यर्थ होता है। पानी की बर्बादी रोकने के लिए अब शिक्षा विभाग की ओर से जल संरक्षण करने के उद्देश्य से कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन

जल संरक्षण के जिला नोडल अधिकारी कुशल कुमार ने बताया कि समग्र शिक्षा अभियान कार्यालय के जिला कार्यक्रम अधिकारी सरोज रानी के निर्देशों पर कार्य किया जा रहा है। इस कार्य के तहत सोमवार और मंगलवार को दो बार में यूथ एंड ईको क्लब के प्रभारियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। इंचार्ज प्रशिक्षण लेने के बाद जिलेभर के स्कूलों के विद्यार्थियों को प्रशिक्षण देंगे। इस प्रशिक्षण के बाद विद्यार्थी लोगों को जल संरक्षण के प्रति जागरूक करेंगे। कुशल कुमार ने बताया कि जागरूकता कार्यक्रम को लेकर मुख्यालय के अधिकारियों ने कुछ सुझाव यूथ एंड ईको क्लब के प्रभारियों से मांगें थे। यह सुझाव भी अधिकारियों को दे दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed