फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Now OPD in government hospitals from 9 o'clock

Kaithal News: सरकारी अस्पतालों में अब नौ बजे से ओपीडी

Thu, 17 Oct 2024 04:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Thu, 17 Oct 2024 04:52 AM IST
विज्ञापन
Now OPD in government hospitals from 9 o'clock
कैथल, कलायत। पूरे जिले में जिला नागरिक अस्पताल कैथल सहित अन्य सभी नागरिक अस्पतालों में समय बदलने के आदेशों के बाद बुधवार से सुबह नौ बजे ओपीडी शुरू हुई। इस नए आदेश के तहत चिकित्सकों ने दोपहर तीन बजे तक अस्पताल में पहुंचे मरीजों का इलाज हयया।
विज्ञापन

गौरतलब है कि स्वास्थ्य विभाग के आदेशों से पहले सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे तक ओपीडी में मरीजों की जांच की जाती थी। अब समय बदलने का फैसला स्वास्थ्य विभाग ने सर्दियों के मौसम को देखते हुए लिया है। ओपीडी के अलावा दवा लेने और टेस्ट कराने के समय में भी परिवर्तन हुआ है।
विज्ञापन


वहीं, दूसरी ओर सर्दी का आगमन होते ही अस्पताल में मरीजों की संख्या में भी इजाफा हुआ है। बदलते मौसम की वजह से बुखार, जुखाम, खांसी एवं अन्य बीमारियों से पीड़ित लोग अस्पताल पहुंच रहे हैं। अस्पताल में मरीजों के जांच के लिए ओपीडी पर्ची बनवाने का समय सुबह नौ बजे से शुरू होगा। इसी समय में दवा की खिड़की खुली रहेगी। अस्पताल में होने वाले विभिन्न तरह के टेस्ट के लिए लैब में सैंपल का समय सुबह नौ बजे से 12 बजे तक रहेगा। फिर दो बजे तक सैंपल रिपोर्ट दी जाती थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


बुधवार से सामान्य अस्पताल के ओपीडी के समय में बदलाव हो गया है। जिले के सभी नागरिक अस्पतालों में सुबह नौ बजे से ओपीडी की शुरूआत हुई और तीन बजे तक डॉक्टर मरीजों को देखेंगे। अब आगामी 15 अप्रैल तक यही समय रहेगा।

- डॉ. सचिन मांडले, पीएमओ, जिला नागरिक अस्पताल, कैथल |
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed