फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Now Mahant will create awareness against social evils

Kaithal News: अब सामाजिक बुराइयों के खिलाफ जागरूक करेंगे महंत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 02 Aug 2024 06:32 AM IST
विज्ञापन
Now Mahant will create awareness against social evils
- जिले के डेरों के महंतों ने बैठक में लिया निर्णय, नया संगठन भी बनाया
विज्ञापन

- नव गठित कपिल स्थल संत महामंडल संगठन के अध्यक्ष बने महंत रमन पुरी
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। शहर के माता गेट स्थित सूर्यकुंड डेरे में जिलेभर के संतों ने वीरवार को बैठक की। बैठक में जिलेभर के मठों और डेरों से संत समाज जुटा। बैठक में समाज में बढ़ रहीं बुराइयों को दूर करने की रणनीति बनाने पर चर्चा की गई। बैठक के दौरान महंतों ने सामाजिक बुराइयों को दूर करने पर चर्चा की। बैठक में यह कहा गय कि समाज में ऐसी धारण बन रही है कि कुछ महंत समाज व धर्म के लिए कार्य नहीं कर रहे हैं। ऐसे में यह निर्णय लिया गया कि अब जिलेभर के महंत सामाजिक बुराइयों को दूर करने के लिए जागरूकता कार्यक्रम चलाएंगे।
वहीं, समाज में फैली बुराइयों को दूर करने व महंतों को एकजुट करने के लिए एक संगठन बनाने का भी फैसला लिया गया। बैठक में कपिल स्थल संत महामंडल संगठन का गठन किया गया। इसमें माता गेट स्थित सूर्यकुंड डेरे के महंत रमन पुरी को अध्यक्ष बनाया गया जबकि धुंधरेहड़ी के महंत शंभू गिरी को उपाध्यक्ष, बनारसी दास को कोषाध्यक्ष, महंत सुनील दास को संगठन मंत्री, महंत ईश्वर दास को महासचिव, सत्य चेतन पुरी व महंत रामसेवक दास को सचिव नियुक्त किया गया।
विज्ञापन

संरक्षण मंडल में महंत रूद्रपुरी, महंत निरंजन पुरी, महंत रामचंद्र गिरि, महंत तोता गिरि, महंत शिवपुरी, बिशनपुरी को शामिल किया गया। बैठक के दौरान अध्यक्ष बनाए गए महंत रमन पुरी ने बताया कि कैथल जिले का काफी पौराणिक महत्व है। यह ऋषियों की तपो भूमि है। इसलिए यहां पर धर्म और समाज के लिए महंतों का एकजुट होना बेहद जरूरी है, क्योंकि पिछले करीब 35 से 40 साल से महंतों का कोई संगठन नहीं है। यह संगठन किसी स्वार्थ के लिए नहीं, बल्कि समाज के फैली बुराइयों को दूर करने और धर्म के लिए कार्य करने वाले और अन्य लोगों में प्रेम बनाए रखने के लिए बनाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed