फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Now direct bus service will be available till Katra and Dehradun

Kaithal News: अब कटरा और देहरादून तक मिलेगी सीधी बस सेवा

Mon, 01 May 2023 02:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Mon, 01 May 2023 02:55 AM IST
विज्ञापन
Now direct bus service will be available till Katra and Dehradun
कैथल। जिले के लोगों के लिए रोडवेज विभाग ने माता कटरा और देहरादून के लिए सीधी बस सेवा शुरू कर दी है। ये बस सेवा 2018 से बंद थी। जिससे दोनों स्थानों पर जाने वाले यात्रियों को काफी परेशानी हो रही थी। अब सीधी बस सेवा शुरू होने से उन्हें राहत मिलेगी। वहीं हिमाचल प्रदेश के शिमला के लिए भी जल्द ही बस सेवा शुरू की जाएगी।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक पांच साल पहले बसों की कमी के कारण इन सभी रूटों पर बस सेवा बंद कर दी गई थी। तब से लोग लगातार इन रूटों पर बस चलाने की मांग कर रहे थे लेकिन बसों की कमी के चलते रूट बहाल नहीं हो पा रहे थे। अब रोडवेज बेड़े में बसों की संख्या बढ़ने के बाद विभाग ने दोबारा इन रूटों पर बस सेवा शुरू करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

यह बोले यात्री-
अखिल भारतीय हिंदू महासंघ के चेयरमैन सतपाल गुप्ता ने बताया कि कैथल से जम्मू और कटरा के लिए कोई भी ट्रेन नहीं है। जिससे अधिकतर यात्री बस के माध्यम से मां वैष्णो देवी के दर्शनों के लिए जाते हैं। वर्ष 2018 में इस रूट पर बस सेवा का संचालन बंद कर दिया था। इसके बाद कोरोना महामारी के कारण बस सेवा संचालित नहीं हो पाई। अब इसे शुरू करने के फैसले से यात्रियों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मां वैष्णो सेवा समिति के प्रधान कुलदीप शर्मा ने बताया कि संगठन की ओर से साल के अंत में मां वैष्णो देवी धाम में विशाल भंडारा लगाया जाता है। कैथल से सैकड़ों यात्री मां वैष्णो देवी में दर्शनों के लिए पहुंचते हैं। पहले बस बंद होने के कारण उन्हें काफी परेशानियां झेलकर धाम पर जाना होता था। अब बस शुरू होने के बाद उन्हें काफी सहूलियत मिलेगी।
अब कैथल डिपो में धीरे-धीरे बसों की संख्या में इजाफा हो रहा है। यहां पर 250 बसों के मुकाबले अब 152 बसें बेड़े में शामिल हो चुकी हैं। लंबे समय से यात्रियों की जम्मू कटरा और देहरादून के लिए बस चलाने की मांग थी। इस मांग को पूरा करते हुए अब सोमवार से दोनों रूटों पर बसों का संचालन शुरू कर दिया जाएगा। अब कैथल से अधिकतर लंबे रूटों पर बस सेवा शुरू कर दी गई है। जल्द ही शिमला के लिए बस सेवा शुरू की जाएगी।
अजय गर्ग, रोडवेज महाप्रबंधक, कैथल
यह होगी समय सारणी-
कैथल से देहरादून- सुबह छह बजकर 10 मिनट
वाया ढांड, कुरुक्षेत्र, यमुनानगर, सहारनपुर, छुटमलपुर
देहरादून से कैथल- दोपहर 12 बजे
कैथल से कटरा- सुबह साढ़े सात बजे
वाया पिहोवा व पटियाला।
कटरा से कैथल- रात 12 बजे से।
नोट-इन दोनों ही रूटों पर बस की वापसी दो मई से शुरू होगी।
बाक्स
कैथल से प्रतिदिन 15 हजार से अधिक यात्री बस से करते हैं यात्रा-
गौरतलब है कैथल से प्रतिदिन 15 हजार से अधिक यात्री बसों के माध्यम से अपने गंतव्यों तक पहुंचने के लिए यात्रा करते हैं। अब इन दोनों रूटों पर बसों का संचालन शुरू होने के बाद यात्रा करने वाले यात्रियों की संख्या में इजाफा होगा। बस संचालन के फैसले के बाद यात्रियों में काफी खुशी की लहर है।

हिमाचल के शिमला के लिए तैयारी-हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के लिए भी पहले बस सेवा थी। जो बंद थी। इसे शुरू करने के लिए भी विभाग ने सारी तैयारियां कर ली हैं। मई माह के पहले या दूसरे सप्ताह में इस रूट पर भी बस सेवा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed