{"_id":"66ba753f52471cb9d009c2b7","slug":"now-claim-to-have-seen-leopard-in-ramana-kaithal-news-c-18-1-knl1004-451931-2024-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: अब रमाणा में तेंदुआ देखने का दावा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: अब रमाणा में तेंदुआ देखने का दावा
Tue, 13 Aug 2024 02:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Tue, 13 Aug 2024 02:19 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पाई। दो दिन के अंतराल के बाद सोमवार को पाई क्षेत्र के गांव रमाणा में ग्रामीणों को दोबारा से तेंदुए जैसे जानवर को देखा है। इससे आसपास के आधा दर्जन गांव में भय का माहौल बना है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन पर आरोप लगाते हुए कहा कि उनकी जिंदगी राम भरोसे है, क्योंकि जिला प्रशासन उनके बारे में कुछ नही सोच रहा है, जबकि वाइल्ड लाइफ विभाग ने इन आरोपों को नकारा है।
सोमवार को सुबह लगभग पांच बजे रमाणा के खेतों में कुछ लोगों को एक जानवर छोटे बच्चे के साथ दिखाई दिया। जिसकी सूचना गांव में दी। इसके बाद गांव में सुबह के समय मुनादी भी करवाई गई कि यदि कोई ग्रामीण खेत में घूमने जाएं तो सतर्क होकर डंडे, लाठी के साथ जाएं। ग्रामीण प्रदीप, मोहन, संदीप, महेंद्र, राहुल आदि ने बताया कि रमाणा हजवाना के पास पड़ता है। दो दिन पहले ही गांव हजवाना में भी तेंदुए जैसा जानवर बच्चे समेत दिखाई दिया था, उस समय वाइल्डलाइफ विभाग अधिकारी ने बताया कि इस क्षेत्र में तेंदुआ आ नही सकता, इतना जरूर है कि जंगली बिल्ली बताया था।
उन्होंने बताया कि आज यह जानवर रमाणा के खेतों में दिखाई दिया। इसके पग मार्ग खेतों के साथ-साथ पास पड़े मिट्टी के ढेर पर भी दिखाई दिए गए और निशान बच्चे के साथ बड़े जानवर के भी है। जिस पर ग्रामीणों ने सोमवार फिर से वाइल्डलाइफ विभाग व 112 पर डायल कर सूचना दी। वाइल्डलाइफ विभाग की ओर से इंस्पेक्टर देवेंद्र सिंह अपनी टीम के साथ पहुंच कर मौके मुआयना किया। 112 टीम भी मौके पर पहुंची। वाइल्डलाइफ इंस्पेक्टर देवेंद्र ने बताया कि यह जंगली बिल्ली या जंगली कुत्ता भी हो सकता है। यह कह कर वे चले गए। जिससे ग्रामीण भयभीत है कि यदि किसी ग्रामीण को कुछ हो गया कि तो कौन जिम्मेदार होगा।
विज्ञापन
कहा कि प्रशासन के अधिकारी टाल मटौल कर रहे है। ग्रामीणों को रात बरात अपनी धान की फसल की सिंचाई करनी पड़ती है और यह जानवर कभी भी उन पर आक्रमण कर सकता है।
एक अधिकारी की लगाई गई ड्य्टी ः देवेंद्र
वाइल्डलाइफ इंस्पेक्टर देवेंद्र सिंह ने बताया कि तेंदुआ आदि नही हो सकता। यह कोई जंगली कुत्ता या बिल्ली हो सकते है। पग मार्ग पर लंबे नाखून भी मिले हैं, जो कुत्ते के भी हो सकते है। फिर भी इस पर ध्यान रखने के लिए उन्होंने एक अधिकारी रणवीर की ड्यूटी लगाई है।