{"_id":"65b81e34a60ebb000b0d50e4","slug":"now-chandrashekhar-will-take-command-of-jat-organization-kaithal-news-c-18-1-knl1004-315868-2024-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: अब चंद्रशेखर संभालेंगे जाट संस्था की कमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: अब चंद्रशेखर संभालेंगे जाट संस्था की कमान
Tue, 30 Jan 2024 03:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Tue, 30 Jan 2024 03:22 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। जाट हाई स्कूल सोसायटी एडहॉक कमेटी के पदाधिकारियों का कार्यकाल समाप्त होने व आगामी चुनाव न होने के चलते जिला प्रशासन ने सेवानिवृत एसडीओ चंद्रशेखर सहारण को संस्था का प्रशासक नियुक्त किया है।
इनकी नियुक्ति जिला रजिस्ट्रार फर्म एवं सोसायटी की तरफ से की गई है। हालांकि हाई स्कूल सोसायटी की पूर्व की गर्वनिंग बॉडी ने संस्था का चुनाव करवाने के लिए कार्रवाई की गई थी। इसे लेकर सभी तैयारी कर चुनाव का शेड्यूल भी जारी कर दिया गया था, लेकिन बाद में संस्था के कुछ सदस्यों ने कॉलेजियम गठन में अनियमितता को लेकर जिला रजिस्ट्रार फर्म एवं सोसायटी कार्यालय कैथल में इस चुनाव को चुनौती दी थी।
गौरतलब है कि 14 फरवरी 2022 को नियुक्त किए गए पूर्व एचसीएस अधिकारी मांगे राम की ओर से भी चुनाव न करवाए जाने को लेकर जिला रजिस्ट्रार फर्म एवं सोसायटी ने सात सदस्यीय एडहाॅक कमेटी गठित की थी, लेकिन एडहाॅक कमेटी भी चुनाव करवाने में असफल रही। इस प्रकार अब पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के आदेशानुसार जिला रजिस्ट्रार फर्म एवं सोसायटी ने एक सितंबर को प्रशासनिक अधिकारी तहसीलदार डाॅ. अनिल बिढान को जाट हाई स्कूल सोसायटी का प्रशासक नियुक्त किया है। अब डाॅ. अनिल बिढान के स्थान पर सेवानिवृत एसडीओ चंद्रशेखर सहारण को जाट हाई स्कूल सोसायटी का प्रशासनिक अधिकारी नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
डाॅ. अनिल बिढान ने बताया कि चंद्रशेखर सहारण को जाट हाई स्कूल सोसायटी का प्रशासनिक अधिकारी नियुक्त किए जाने के बारे में पत्र प्राप्त हुआ है। वे जल्द ही जाट हाई स्कूल सोसायटी का कार्यभार चंद्रशेखर सहारण को सौप देंगे।
जिम्मेदारी को पूरी ईमानदारी से निभाऊंगा। जल्द ही चुनाव से संबंधित त्रुटियों को दूर करते हुए संस्था का चुनाव करवा जाएगा। जाट हाई स्कूल सोसायटी का चुनाव करवाना पहली प्राथमिकता है। - चंद्रशेखर सहारण, नवनियुक्त प्रशासक, जाट शिक्षण संस्थान, कैथल।