फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Notice to higher education officer and district forest officer...

Kaithal News: लोगों को जागरूक करने, झूठी अफवाह से बचने की दी सलाह

Tue, 13 May 2025 01:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Tue, 13 May 2025 01:20 AM IST
विज्ञापन
Notice to higher education officer and district forest officer...
संवाद न्यूज एजेंसी राजौंद/कलायत/गुहला चीका। नगर पालिकाओं में भारत-पाक तनाव को देखते हुए अध्यक्षों और पार्षदों की बैठक हुई। इनमें लोगों को जागरूक करने, झूठी अफवाह से बचने की सलाह दी गई। राजौंद कार्यालय में नगर पालिका सचिव नरेंद्र शर्मा व अध्यक्ष बबीता देवी की अध्यक्षता में सदन की बैठक हुई। बैठक के दौरान आपात स्थिति से निपटने के लिए सभी को जागरूक किया गया व सभी ने अपने अपने विचार भी रखे। दो मिनट का मौन रखकर बलिदानियों को श्रद्धांजलि भी दी। नगर पालिका सचिव नरेंद्र शर्मा ने बताया कि भारत पाकिस्तान के बीच चल रही तनाव पूर्ण स्थिति को देखते हुए सभी पार्षदों के साथ मीटिंग का आयोजन किया गया, ताकि अगर कोई भी आपदा आती है तो उससे निपटने के लिए सभी अपने आप को तैयार रखें।
विज्ञापन

इस दौरान सभी पार्षदों ने भी अपने-अपने विचार रखें। इस दौरान बैठक में अध्यक्ष बबीता देवी, कनिष्ठ अभियंता अश्विनी कुमार, पार्षद अनुराग, राजेंद्र राणा, विजेंद्र राणा, विकास राणा, कर्मपाल खुरडा, जोनी राणा, राजबीर, अंकित कुमार सहित कई अन्य सदस्य मौजूद रहे। कलायत में जिला पालिका आयुक्त द्वारा इसके लिए आपात स्थिति से निपटने को समन्वय समिति गठित की गई है। यह निर्णय सोमवार को नगर पालिका कार्यालय में आयोजित बैठक में लिया गया। समन्वय समिति में प्रधान अंकित राणा, सचिव पवन कुमार, पालिका अभियंता संजीव धीमान के साथ-साथ सभी नगर पार्षद शामिल रहेंगे। उन्होंने बताया कि भारत व पाकिस्तान के बीच तनाव की आपातकालीन परिस्थिति पैदा हो गई है। इन परिस्थितियों से निपटने के लिए जनहित एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सचिव, अधिकारियों-कर्मचारियों, प्रधान व पार्षदों के बीच तालमेल कायम रखने को प्लान तैयार किया गया है।
विज्ञापन

प्रधान अंकित राणा के साथ-साथ कनिष्ठ अभियंता संजीव धीमान को कलायत के सभी वार्डों का नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। वे वार्ड स्तर पर बनाए गए नोडल अधिकारियों को अपने अधीन वार्डों की मोनिटरिंग करना, मांगी गई रिपोर्ट समय पर भेजना व अपनी डयूटी पर हाजिर रहना सुनिश्चित करेंगे। किसी भी तरह की देरी व लापरवाही के लिए इनकी जिम्मेवार रहेगी। बैठक की कार्यवाही की सूचना जिला नगर आयुक्त और कलायत एसडीएम को भेजी गई है। प्रधान अंकित जैलदार ने बताया कि पार्षदों के साथ-साथ वार्डों में सरकारी कर्मी भी गतिशील रहेंगे। तय कार्ययोजना अनुसार एक कर्मी पर दो वार्डों की जिम्मेवारी होगी। जन प्रतिनिधियों व अधिकारी-कर्मचारियों का दायित्व बेहतरीन तालमेल बनाते हुए हर नागरिक को सजग प्रहरी बनाना है ताकि आपात स्थिति में सामने न आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

वार्ड एक व दो के प्रभारी सचिन कौशिक, तीन व चार सोमपाल, पांच व छह अमित राणा, सात व आठ मोहित राणा, नौ व दस दिनेश कुमार, ग्यारह व बारह सोम प्रकाश शर्मा, 13 व 14 कृष्ण कुमार और पंद्रह-सौलह वार्ड की कमान सरकारी कर्मी के रूप में नीलम देवी संभालेंगी।
अध्यक्षता सचिव ने की

गुहला-चीका। भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच चल रहे तनाव को देखते हुए सोमवार को नगर पालिका पार्षदों की आपातकालीन बैठक बुलाई गई। इसमें नगरपालिका अध्यक्ष रेखा रानी के ना पहुंचने पर नगर पालिका सचिव जितेंद्र शर्मा ने अध्यक्षता की। उन्होंने कहा कि पार्षदों से लोगों को जागरूक करने और झूठी अफवाह से बचने की सलाह दी।


सचिव ने कहा कि यह समय एक जुट होकर सरकार के साथ खड़ा होने का है, ताकि हम अपनी सरकार व सेना का मनोबल बढ़ा सकें। इस मौके पर पार्षद तरसेम गोयल, दलबीर सीड़ा, राजेश ठाकुर, हर्ष बब्बू, राजेश कुमार, सुभाष, रेखा रानी, काला पहलवान व पूजा शर्मा, लेखाकार गेजा राम मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed