{"_id":"622ba89cf9643f7a0928abd0","slug":"notice-to-four-hotels-operating-without-permission-kaithal-news-knl101596768","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना अनुमति के चल रहे चार होटलों को नोटिस किया जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना अनुमति के चल रहे चार होटलों को नोटिस किया जारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैथल। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की बैठक एडीसी कार्यालय में हुई। बैठक में एडीसी ने बोर्ड और नगर परिषद के कर्मचारियों की होटलों का निरीक्षण करने की ड्यूटी लगाई थी। इसमें चार होटलों का निरीक्षण किया गया था। इसमें पाया गया कि होटल बिना विभाग की अनुमति के चलाए जा रहे हैं। जिन्हें विभाग से नोटिस जारी किया गया। इसमें विभाग की ओर से होटल संचालकों को 15 दिन का समय दिया गया है। यदि 15 दिन में विभाग से एनओसी लेते हैं तो ठीक है। अन्यथा विभाग की ओर इनके खिलाफ जो कार्यवाही बनती है, वह की जाएगी। इस मौके पर हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से एसडीओ विकास कुुमार, दीपक, महिंदर व नगर परिषद की ओर से कुलदीप और अजय सहित कई अधिकारी शामिल थे।
एमई नगर परिषद ने किया होटलों का दौरा
एडीसी के निर्देश के बाद नगर परिषद एमई सुमित कुमार की अगुवाई में टीम ने होटलों का दौरा किया। टीम ने होटलों में प्लास्टिक सहित अन्य कचरे के निस्तारण के संबंध में जानकारी हासिल की। इन होटलों में पुराना बस अड्डा रोड पर स्थित पार्क लॉंज, जाट स्कूल के सामने महादेव सहित पदमा सिटी मॉल के निकट एक अन्य होटल का निरीक्षण किया।