{"_id":"5fd3bca78ebc3e41a23661ad","slug":"notice-kaithal-news-knl538157151","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूंडरी नगर पालिका सचिव को बैठक में न आने पर कारण बताओ नोटिस जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूंडरी नगर पालिका सचिव को बैठक में न आने पर कारण बताओ नोटिस जारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीटीएम सुरेश राविश ने समीक्षा बैठक में पूंडरी के नपा सचिव के नही आने पर कारण बताओ नोटिस जारी किया है। सीटीएम ने जिला में चल रहे परिवार पहचान पत्र अपडेशन कार्यों की समीक्षा बैठक ली और अधिकारियों व कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी व कर्मचारी अपने-अपने परिवार पहचान पत्र को अपडेट करके सहमति पत्र अपलोड करना सुनिश्चित करें। सरकारी कार्यालयों में आने वाले आम लोगों को परिवार पहचान पत्र बनवाने व अपडेशन के लिए जागरूक करें, जो भी व्यक्ति नगर परिषद व नगर पालिका दस्तावेज लेने के लिए आता है तो वह परिवार पहचान पत्र बनाने के दस्तावेज लेकर भी आए, ताकि मौके पर ही उनके पहचान पत्र बनाकर अपडेट किए जा सके। सीटीएम सुरेश राविश ने कहा कि शहरी क्षेत्रों में नगर पालिका सचिव व ग्रामीण क्षेत्र में बीडीपीओ निरंतर निगरानी करके जिले के लक्ष्य को पूरा करें। इस कार्य में कोई भी कोताही नही होनी चाहिए। परिवार पहचान पत्र बनवाने व अपडेशन के कार्य के लिए सभी अधिकारी इंचार्ज नियुक्त करें। हाल ही में इस कार्य में सक्षम युवाओं को सम्मलित किया गया है, जिससे पीपीपी बनवाने के कार्य में तेजी आई है। परिवार पहचान पत्र सरकार की बहुत ही महत्वपूर्ण योजना है। भविष्य में हरियाणा सरकार द्वारा परिवार पहचान पत्र के माध्यम से ही बीपीएल कार्ड, आयुष्मान भारत, वृद्धावस्था पेंशन, मुख्यमंत्री परिवार समृद्धि योजना आदि जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिलेगा। अधिकारी व कर्मचारी परिवार पहचान पत्र से संबंधित कार्य में किसी प्रकार की ढिलाई न बरतें।
इस दौरान बीडीपीओ रोजी, फूल सिंह, सीएमजीजीए पांखुरी गुप्ता, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी दलीप सिंह, पीओ विजेंद्र सिंह, डीआईओ दीपक खुराना, सीडीपीओ कमलेश गर्ग, नपा सचिव मोहन लाल सहित अन्य संबंधित अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
इस दौरान बीडीपीओ रोजी, फूल सिंह, सीएमजीजीए पांखुरी गुप्ता, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी दलीप सिंह, पीओ विजेंद्र सिंह, डीआईओ दीपक खुराना, सीडीपीओ कमलेश गर्ग, नपा सचिव मोहन लाल सहित अन्य संबंधित अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन