फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   north zone dominates cbse boxing championship

Kaithal News: सीबीएसई राष्ट्रीय महिला बॉक्सिंग चैंपियनशिप में नॉर्थ जोन-2 का दबदबा, 52 पदक जीतकर रहा अव्वल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 20 Oct 2026 11:29 PM IST
विज्ञापन
north zone dominates cbse boxing championship
अंतिम दिन फाइनल मुकाबलों में गोल्ड के लिए पंच बरसातीं बॉ​क्सिंग ​खिलाड़ी। संवाद
कैथल। आरकेएसडी पब्लिक स्कूल कैथल में आयोजित सीबीएसई राष्ट्रीय महिला बॉक्सिंग चैंपियनशिप-2026 में नॉर्थ जोन-2 की मुक्केबाजों का दबदबा रहा। 15 से 20 अक्तूबर तक चली इस प्रतियोगिता में नॉर्थ जोन-2 ने सर्वाधिक 52 पदक जीतकर पहला स्थान हासिल किया। इसमें 23 स्वर्ण, 18 रजत और 11 कांस्य पदक शामिल रहे।
विज्ञापन

देश के विभिन्न हिस्सों से 500 से अधिक महिला मुक्केबाजों ने प्रतियोगिता में भाग लिया। प्रतियोगिता में अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 आयु वर्गों के मुकाबले करवाए गए। विभिन्न भार वर्गों में खिलाड़ियों ने पदक के लिए दमखम दिखाया। जोनवार परिणामों में वेस्ट जोन 23 पदकों के साथ दूसरे और साउथ जोन-1 कुल 22 पदकों के साथ तीसरे स्थान पर रहा। नॉर्थ जोन-1 ने 18, सेंट्रल जोन ने 15, ईस्ट जोन ने 11 और साउथ जोन-2 ने छह पदक जीते। साउथ जोन-1 ने सबसे अधिक 16 कांस्य पदक अपने नाम किए।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के अंतिम दिन विजेता खिलाड़ियों को स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक देकर सम्मानित किया गया। समापन समारोह में आरकेएसडी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के चेयरमैन अश्वनी शोरेवाला मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने विजेता खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि खेलों से अनुशासन, धैर्य और आत्मविश्वास विकसित होता है। मेहनत और दृढ़ संकल्प के बल पर बालिकाएं खेलों में नई उपलब्धियां हासिल कर सकती हैं। विद्यालय की प्रधानाचार्या निवेदिता भट्ट ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताएं बालिकाओं को प्रतिभा दिखाने का अवसर प्रदान करती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



सीबीएसई अंडर-14 के परिणाम
भार वर्ग
स्वर्ण पदक रजत पदक
कांस्य पदक
28-30 किलोग्राम द्रिशा (सेंट्रल जोन) अर्किथा के (साउथ जोन-1)
प्रिशा राजपूत (नॉर्थ जोन-2), आराध्या चौहान (ईस्ट जोन)
30-32 किलोग्राम सिया पटेल (नॉर्थ जोन-2)
तान्या कुमारी (ईस्ट जोन) ए. चथुर्या श्री (साउथ जोन-1), लावण्या श्री टी. (साउथ जोन-1)
32-34 किलोग्राम प्रिंका (नॉर्थ जोन-2)
खुशी (नॉर्थ जोन-2)
तन्वी सैनी (सेंट्रल जोन), प्रिया (नॉर्थ जोन-1)
34-36 किलोग्राम नैशा वी.के. (साउथ जोन-1) रुजल (नॉर्थ जोन-2)
भूमिका बिष्ट (नॉर्थ जोन-1), आयुक्ता शर्मा (वेस्ट जोन)
36-38 किलोग्राम
मानसी (नॉर्थ जोन-2) सान्वी नेगी (नॉर्थ जोन-1)
निकिता श्री एन. (साउथ जोन-1), तन्वी चंद्रूल (वेस्ट जोन)
38-40 किलोग्राम रचिता (नॉर्थ जोन-2)
रीवा (नॉर्थ जोन-2) ए. थरीशा (साउथ जोन-1), बानी वर्मा (ईस्ट जोन)
40-42 किलोग्राम ए. थरुनिका (साउथ जोन-1)
खुशी (नॉर्थ जोन-2)
वैभवी नोरकी (नॉर्थ जोन-1), पलक (सेंट्रल जोन)
42-44 किलोग्राम
सौम्या मेनारिया (वेस्ट जोन) धनुश्री आर. (साउथ जोन-1) सम्रागी राणा (नॉर्थ जोन-1), काव्या (नॉर्थ जोन-2)
44-46 किलोग्राम
पाखी शर्मा (सेंट्रल जोन)
रिया (नॉर्थ जोन-2)
वैभवी सिंह (नॉर्थ जोन-1), मन्नत (जोन की जानकारी उपलब्ध नहीं)
46-48 किलोग्राम
साक्षी (नॉर्थ जोन-2)
गुनगुन सैनी (वेस्ट जोन)
खुशी कुमारी सिंह (ईस्ट जोन), हीरल मोदी (वेस्ट जोन)
48-50 किलोग्राम
छवि सनोफियू (नॉर्थ जोन-2) संजना एस. (साउथ जोन-1)
भूमि पांडे (नॉर्थ जोन-1), धरुण्याश्री ए. (साउथ जोन-1)


अंडर-17 के परिणाम
भार वर्ग
स्वर्ण पदक
रजत पदक
कांस्य पदक
40-42 किलोग्राम
नियति खोखर (नॉर्थ जोन-2) अंजी (सेंट्रल जोन) अबी पी. (साउथ जोन-1), आरजू (नॉर्थ जोन-2)
42-44 किलोग्राम
खुशी अमलावत (नॉर्थ जोन-2) अक्षिता ठाकुर (नॉर्थ जोन-1)
उमरा खान (ईस्ट जोन), भूमि (वेस्ट जोन)
44-46 किलोग्राम
तन्वी (नॉर्थ जोन-2)
नीति (नॉर्थ जोन-2)
श्रुति संपत धायारकर (साउथ जोन-2), निकिता पांडे (वेस्ट जोन)
46-48 किलोग्राम
वंशिका यादव (नॉर्थ जोन-1) सोनिका (नॉर्थ जोन-2)
जिया आनंद (सेंट्रल जोन), वंशिका (नॉर्थ जोन-2)
48-50 किलोग्राम
निश्चल शर्मा (नॉर्थ जोन-2)
चारु बिश्नोई (वेस्ट जोन)
अनन्या कंवर (सेंट्रल जोन), के. दिव्या भारती (साउथ जोन-1)
50-52 किलोग्राम
अंजलि (नॉर्थ जोन-2) यांशिका (नॉर्थ जोन-2) हर्षिता वी. (साउथ जोन-1), साची शर्मा (सेंट्रल जोन)
52-54 किलोग्राम
सई सुयोग करांडे (साउथ जोन-2) अनम मंसूरी (वेस्ट जोन) हन्ना ब्लेसी ई. (साउथ जोन-1), अंशिका (नॉर्थ जोन-2)
54-57 किलोग्राम
सुनैना (नॉर्थ जोन-2) मंदिशा सफू (नॉर्थ जोन-2) सम्प्रीति धीमान (नॉर्थ जोन-1), हर्षिता पंचारिया (वेस्ट जोन)
57-60 किलोग्राम इशिका (नॉर्थ जोन-2) दिलिशा माजरा (नॉर्थ जोन-2) कियारा जैन (वेस्ट जोन), अनन्या (नॉर्थ जोन-1)
60-63 किलोग्राम
तन्वी (नॉर्थ जोन-2)
खुशी (नॉर्थ जोन-2) किरथ (सेंट्रल जोन), प्रियांशी नायडू (वेस्ट जोन)
63-65 किलोग्राम वरिधि दुबे (वेस्ट जोन) एंजल यादव (ईस्ट जोन)
कैरा वत्स (नॉर्थ जोन-2), मानवी (नॉर्थ जोन-2)
65-70 किलोग्राम हरिलक्ष्मी (नॉर्थ जोन-2) प्रियांशी सैनी (वेस्ट जोन) आर.एस. प्रीथिका (साउथ जोन-1), मान्यता शर्मा (ईस्ट जोन)
70-75 किलोग्राम
ज्योति (नॉर्थ जोन-2)
रिधिमा (नॉर्थ जोन-2)
दीया चौधरी (सेंट्रल जोन), रियास (साउथ जोन-2)
75-80 किलोग्राम वृधिनी चौधरी (वेस्ट जोन)
मेहुल मलिक (नॉर्थ जोन)
परी ग्वाल (ईस्ट जोन), शिफा ठाकुर (साउथ जोन-2)
80 किलोग्राम से अधिक गुरसीरत कौर (नॉर्थ जोन-2) गौरवी पंकज गरुड़ (साउथ जोन-2)
रिया (नॉर्थ जोन-1), हरि प्रिया (साउथ जोन-1)


अंडर-19 के परिणाम
भार वर्ग
स्वर्ण पदक
रजत पदक
कांस्य पदक
45 किलोग्राम से कम
निष्ठा तंवर (नॉर्थ जोन-2)
दिव्या शर्मा (नॉर्थ जोन-1)
आस्था मनोज सोमासे (साउथ जोन-2), रोशनी जोशी (सेंट्रल जोन)
45-48 किलोग्राम
जिया (नॉर्थ जोन-2)
महक (नॉर्थ जोन-2)
गुंजन पंवार (नॉर्थ जोन-1), वाश्नवी यादव (ईस्ट जोन)
48-51 किलोग्राम
दीपिका (सेंट्रल जोन) याशी (नॉर्थ जोन-2) हिंदवी राहुल विधाते (वेस्ट जोन), लक्षिका पंवार (वेस्ट जोन)
51-54 किलोग्राम अहाना शर्मा (सेंट्रल जोन)
हिमानी पंवार (नॉर्थ जोन-2) श्रीमति आर. (साउथ जोन-1), पूर्णा सृस (साउथ जोन-1)
54-57 किलोग्राम
चेष्टा यादवांशी (वेस्ट जोन)
दिव्यांशी दया (नॉर्थ जोन-2) स्नेहा (नॉर्थ जोन-2), जसनदीप कौर (नॉर्थ जोन-2)
57-60 किलोग्राम
कंचन (नॉर्थ जोन-2)
नाम स्पष्ट नहीं
बेनिश, आनाहिता (जोन की जानकारी उपलब्ध नहीं)
60-64 किलोग्राम
मनप्रीत (नॉर्थ जोन-2)
कनिका सिंह (नॉर्थ जोन-1)
दीक्षा (सेंट्रल जोन), युक्ति बिरला (सेंट्रल जोन)
64-66 किलोग्राम गरविता (वेस्ट जोन)
मंशा (नॉर्थ जोन-2) एच.एल. शक्ति यातरा (साउथ जोन-1), मिति कुमारी (वेस्ट जोन)
66-69 किलोग्राम
प्रिया (नॉर्थ जोन-2)
विभूति मोदी (वेस्ट जोन) आर.एस. दक्षिता (साउथ जोन-1), वंशिका व्यास (वेस्ट जोन)
69-75 किलोग्राम
मौली भटनागर (नॉर्थ जोन-1)
प्रतिष्ठा शुक्ला (नॉर्थ जोन-1)
अंकिता (नॉर्थ जोन-2), सृजन श्रेय सिंह (ईस्ट जोन)
75-81 किलोग्राम
खनक (नॉर्थ जोन-2)
एस. प्रहकृत (साउथ जोन-1)
नवता चैल (नॉर्थ जोन-1), खनक सचदेव (वेस्ट जोन)
81 किलोग्राम से अधिक
गीत रंजन सिंह (ईस्ट जोन)
सुमन दीप कौर (नॉर्थ जोन-2) शेजल (नॉर्थ जोन-2), ए.ए. परवीन कुमार (साउथ जोन-1)

अंतिम दिन फाइनल मुकाबलों में गोल्ड के लिए पंच बरसातीं बॉक्सिंग खिलाड़ी। संवाद

अंतिम दिन फाइनल मुकाबलों में गोल्ड के लिए पंच बरसातीं बॉक्सिंग खिलाड़ी। संवाद

अंतिम दिन फाइनल मुकाबलों में गोल्ड के लिए पंच बरसातीं बॉक्सिंग खिलाड़ी। संवाद

अंतिम दिन फाइनल मुकाबलों में गोल्ड के लिए पंच बरसातीं बॉक्सिंग खिलाड़ी। संवाद

अंतिम दिन फाइनल मुकाबलों में गोल्ड के लिए पंच बरसातीं बॉक्सिंग खिलाड़ी। संवाद

अंतिम दिन फाइनल मुकाबलों में गोल्ड के लिए पंच बरसातीं बॉक्सिंग खिलाड़ी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed