फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   No surgeon in hospital, liability of Rs 30 lakh

Kaithal News: अस्पताल में सर्जन नहीं, 30 लाख की हुई देनदारी

Fri, 08 Dec 2023 01:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Fri, 08 Dec 2023 01:24 AM IST
विज्ञापन
No surgeon in hospital, liability of Rs 30 lakh
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। जिला नागरिक अस्पताल का ऑपरेशन थियेटर निजी चिकित्सकों के सहारे चल रहा है। इसके चलते अब अस्पताल की पैनल पर निजी चिकित्सकों के रखे जाने के लिए अस्पताल प्रबंधन पर 30 लाख रुपये की देनदारी हो चुकी है। यह भुगतान पिछले 10 महीने से नहीं हो पाया है।

वहीं, इस समय ऑपरेशन करने वाले एकमात्र सर्जन का कार्यकाल खत्म हो गया है और आगे कार्यकाल भी नहीं बढ़ा है। इसलिए अस्पताल में अकेले ऑपरेशन के लिए अनुबंध पर चार चिकित्सक लगाए गए हैं। अब इन्हीं चिकित्सकों से ही ऑपरेशन करवाया जा रहा है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि ये चिकित्सक प्रति ऑपरेशन पर तीन से चार हजार रुपये की फीस लेते हैं। वहीं, प्रति नलबंदी के लिए 150 रुपये और नसबंदी के लिए 250 रुपये चिकित्सक को दिए जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


हाल ही में एनएचएम के तहत नियुक्त हुआ है चिकित्सक ः जिला नागरिक अस्पताल में पिछले करीब दो साल से बेहोशी का कोई भी चिकित्सक नहीं था। ऐसे में दो महीने पहले ही राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत चिकित्सक को नियुक्त किया गया है। इसके अलावा सामान्य अस्पताल में डॉ. संजीव जिंदल, डॉ. हजारी लाल, डॉ. राकेश ग्रोवर पैनल पर नियुक्त किए गए हैं।

इसके साथ ही महिला रोग विशेषज्ञ डॉ. सोनाली, डॉ. मोनिका, डॉ. अन्नू और डॉ. सुनीता व डॉ. सीमा भी गर्भवती महिलाओं के ऑपरेशन के लिए पैनल पर नियुक्त की गई हैं। जबकि नलबंदी के लिए डॉ. सोनाली व नसबंदी के लिए डॉ. आरडी चावला को पैनल पर लिया गया है।

अभी तक ऑपरेशन थियेटर के लिए कोई स्थायी चिकित्सक नहीं मिल सका है। इसलिए चिकित्सकों की काफी कमी लगातार खलती है। अब पैनल पर ही रखे गए चिकित्सकों से ऑपरेशन करवाएं जाते हैं। सर्जन का पद पिछले डेढ़ माह से खाली है। इसे भरने के लिए आला अधिकारियों से पत्राचार किया जा रहा है। -डॉ. सचिन मांडले, प्रधान चिकित्सा अधिकारी


जिला नागरिक अस्पताल

नहीं मिला कोई बजट

पैनल पर रखे गए चिकित्सकों का भुगतान न होने की स्थिति में अस्पताल पर 30 लाख रुपये की देनदारी हो चुकी है। इसके लिए अभी तक सरकार की तरफ से कोई बजट नहीं मिल पाया है। यह बजट अंतिम समय अप्रैल महीने में आया था, लेकिन अप्रैल से लेकर अब तक इन चिकित्सकों की फीस का कोई बजट नहीं आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed