{"_id":"674e1b9c5ce9d9baec04bc68","slug":"no-new-case-of-dengue-found-for-four-days-kaithal-news-c-18-1-knl1004-531954-2024-12-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: चार दिन से डेंगू का नहीं मिला कोई नया मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: चार दिन से डेंगू का नहीं मिला कोई नया मामला
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। जिले में सोमवार को भी डेंगू का कोई नया मरीज नहीं मिला है। इससे स्वास्थ्य विभाग के राहत मिली है। पिछले चार दिन से जिले में डेंगू का कोई नया मरीज नहीं मिला है। यह जिले के लोगों के लिए भी एक अच्छी बात है।
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, अब तक जिले में डेंगू पीड़ित मरीजों की संख्या 73 हो चुकी है। उधर, सोमवार को 48 बुखार से पीड़ित लोगों के रक्त के नमूने लेकर जांच के लिए भिजवाए, जिनकी रिपोर्ट मंगलवार को आएगी। फिलहाल जिलेभर स्वास्थ्य विभाग की 238 रेपिड रिस्पांस टीमें फील्ड में काम कर रही है।
स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने सोमवार को जिलेभर के 10 हजार 200 घरों व दुकानों में डेंगू के मच्छर के लार्वा की जांच की। इस दौरान अलग-अलग टीमों को 70 जगहों पर मच्छर का लार्वा मिला। सभी संबंधित मालिकों को नोटिस दिया गया व साफ-सफाई को लेकर जागरूक किया गया। अब तक 4308 संदिग्ध मरीजों के डेंगू के सैंपल लिए गए हैं।
विज्ञापन
साथ ही अब तक 4029 जगहों पर डेंगू के मच्छर का लार्वा मिल चुका है। सभी को नोटिस दिए गए हैं। जिला सिविल सर्जन डॉ. रेनू चावला ने बताया कि डेंगू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीमें लगातार कार्य कर रही हैं। आमजन से भी अपील है कि आस-पास सफाई का विशेष ध्यान रखें। ऐसा करने से डेंगू की बीमारी से बचा जा सकता है।