{"_id":"6414b5fe3255b31cc90245e4","slug":"no-major-project-has-come-in-the-state-for-nine-years-kaithal-news-c-18-1-62643-2023-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: प्रदेश में नौ साल में कोई बड़ी परियोजना नहीं आई- दीपेंद्र हुड्डा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: प्रदेश में नौ साल में कोई बड़ी परियोजना नहीं आई- दीपेंद्र हुड्डा
Sat, 18 Mar 2023 12:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sat, 18 Mar 2023 12:25 AM IST
विज्ञापन
राजौंद। गांव रोहेड़ा व तारागढ़ में शुक्रवार को हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें राज्य सभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने जनसभा के दौरान कहा कि प्रदेश में नौ साल में कोई बड़ी परियोजना नहीं आई है।
उन्होंने यह भी आरोप लगाते हुए कहा कि गठबंधन सरकार प्रदेश के लोगों के हितों पर कुठाराघात कर रही है। ऐसा कोई भी वर्ग नहीं बचा, जिसे अपने हकों के लिए सड़कों पर न आना पड़ा हो। उन्होंने कहा कि हमारा संकल्प है कि हम हर वर्ग के मान-सम्मान के लिए लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि जो हरियाणा देश की राजधानी दिल्ली के तीन तरफ बसा हुआ है। इस हरियाणा में आज सबसे ज्यादा बेरोजगारी है। गांवों का विकास ठप पड़ा हुआ है। प्रदेश में नौ साल में कोई बड़ी परियोजना नहीं आई, बल्कि हमारी सरकार के समय के मंजूरशुदा बड़े प्रोजेक्ट जैसे रेल कोच फैक्ट्री, इंटरनेशनल एयरपोर्ट आदि यहां से दूसरे प्रदेशों में चले गए।
उन्होंने कहा कि यही सब कारण हैं कि हरियाणा में आज बेरोजगारी देश में सबसे ज्यादा है। इस सरकार ने हरियाणा के युवाओं को बेरोजगारी के गर्त में पहुंचा दिया है। देश में सबसे ज्यादा पेपर लीक घोटाले हरियाणा में हुए, एचपीएससी, एचएसएससी दफ्तरों में करोड़ों रुपये पकड़े गए।
विज्ञापन
न सरकारी नौकरी न प्राइवेट नौकरी और तो और फौज की पक्की भर्ती की जगह अग्निवीर योजना लागू हो गई। पहले हरियाणा से हर साल फौज में साढ़े पांच हजार की पक्की भर्ती होती थी इस बार करीब 900 भर्ती ही हुई इसमें से भी चार साल बाद 75 प्रतिशत वापस घर आ जाएंगे। इस अवसर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री जयप्रकाश, पूर्व विधायक दिल्लू राम बाजीगर, पूर्व सीपीएस सुल्तान सिंह जडोला, जसबीर मालोर, विकास सहारण, कंवरपाल करोड़ा, प्रदीप पुंडरी, सुनीता बात्तन, सुरेश रोर, सतपाल सरपंच सकरा, रामपाल दुल्यानी, कृष्ण नांगली, महीपाल सुबेदार, दिलबाग मोर, विक्रम पहलवान, राजेश बाल्मिकी, पूर्व जिला पार्षद मनजीत, राज रानी शर्मा आदि मौजूद रहे।