{"_id":"6626f084e346677daf0f41f4","slug":"nld-away-from-power-due-to-pride-dhanda-kaithal-news-c-18-1-knl1004-374210-2024-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"घमंड के कारण सत्ता से दूर इनेलो : ढांडा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घमंड के कारण सत्ता से दूर इनेलो : ढांडा
Tue, 23 Apr 2024 04:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Tue, 23 Apr 2024 04:49 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। हरियाणा आम आदमी पार्टी के राज्य उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा ने सोमवार को कैथल सेक्टर 18 में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। उन्होंने अभय चौटाला पर निशाना साधते हुए कहा कि इनेलो का हरियाणा में राजनीति में कोई अस्तित्व नहीं रहा है। ये अपनी भाषा की वजह से राजनीतिक रूप से खत्म हो चुके हैं। इनकी भाषा में अहंकार और घमंड की झलक है। इसी वजह से 20 सालों से इनेलो सत्ता से दूर है। इनका लोकसभा चुनाव में जनता जो हश्र करेगी वो सबके सामने आएगा। कुरुक्षेत्र की जनता इनकी बीजेपी के साथ सेटिंग को समझती है। आम आदमी पार्टी इनके वोट काटने की राजनीति को चलने नहीं देगी। संवाद