फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Nine year old girl dies after coming in contact with high voltage wire

Kaithal News: हाई वोल्टेज तार की चपेट में आने से नौ वर्षीय बच्ची की मौत

Sun, 14 Apr 2024 04:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sun, 14 Apr 2024 04:43 AM IST
विज्ञापन
Nine year old girl dies after coming in contact with high voltage wire
कैथल। शहर के प्यौदा रोड स्थित गली नंबर 11 में किराये के मकान में रहने वाले परिवार की एक नौ वर्षीय बेटी की हाई वोल्टेज तार की चपेट में आने मौत हो गई। इस हादसे के बाद से कॉलोनी के लोगों में रोष है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार नौ वर्षीय नीतू अपने घर पर ही छत पर खेल रही थी। इस दौरान वह अचानक हाई वोल्टेज तार की चपेट में आ गई। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे के बाद घटनास्थल पर काफी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई। वहीं, हादसे के बाद जोरदार धमाका हुआ और आसपास स्थित मकानों में बिजली के कई उपकरण जल गए। कॉलोनी के लोगों ने कहा कि हाई वोल्टेज तार की समस्या के समाधान के लिए वे कई बार निगम के अधिकारियों को शिकायत दे चुके हैं, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। इस कारण यहां पर लगातार हादसे हो रहे हैं और लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ रही है। मृतक बच्ची के नाना रामनिवास ने बताया कि उनकी बेटी के पास दो बेटियां व एक बेटा है। शनिवार दोपहर को उसकी एक दोहती नीतू बिजली की हाई वोल्टेज तार की चपेट में आ गई और उसकी मौके पर मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बच्ची की मां अपने तीनों बच्चों के साथ तीन साल से पति से अलग होकर किराए के मकान में रह रही थी। बिजली निगम के अधिकारियों के अनुसार यह हाई वोल्टेज तार वर्ष 1969 से ही यहां से गुजर रही हैं। इसे हटाने के लिए अभी तक निगम के पास कोई प्रावधान नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed