फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   NHM employees will go on strike from 24

Kaithal News: एनएचएम कर्मचारी 24 से करेंगे हड़ताल

Mon, 15 Jul 2024 06:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Mon, 15 Jul 2024 06:13 AM IST
विज्ञापन
NHM employees will go on strike from 24
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। जाट धर्मशाला में रविवार को स्वास्थ्य कर्मचारी संघ संबंधित भारतीय मजदूर संघ की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक हुई। इसमें मांगों का समाधान न होने पर नाराजगी जताने के साथ 24 जुलाई से हड़ताल का एलान किया गया। साथ ही चेतावनी दी कि यदि इसके बाद भी सरकार नहीं चेती तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।

भारतीय मजदूर संघ के सह क्षेत्रीय संगठन मंत्री सोहन लाल गुप्ता विशेष रुप से मौजूद थे। संघ के जिला अध्यक्ष संजीव बात्ता ने प्रमुख रूप से शिरकत की प्रदेश अध्यक्ष विपिन कुमार ने बताया कि पिछले कार्यकारिणी की बैठक 17 जून को जिला जींद में की थी और निर्णय लिया गया था कि 24 जून को पूरे हरियाणा के एनएचएम कर्मचारियों ब्लैक रिबन लगाकर रोष प्रकट करेंगे। उसमें निर्णय लिया था कि यदि 14 जुलाई तक कर्मचारियों की मांगों का समाधान नहीं किया जाता है तो कर्मचारी आंदोलन के लिए विवश होंगे। इसलिए अब 24 जुलाई से तीन दिन की सांकेतिक हड़ताल करेंगेे।
विज्ञापन


प्रदेश महामंत्री ने बताया कि पिछले 26 वर्षों से एनएचएम कर्मचारियों की अनदेखी की जा रही है। मुख्यमंत्री जी की सैद्धांतिक मंजूरी के बावजूद भी सातवें पे कमीशन का लाभ नहीं दिया जा रहा। इससे कर्मचारियों में भारी रोष है। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष विपिन कुमार ने की। इस मौके पर हरदीप, बबीता सुमन, हरकेश, नितेश, अमित शर्मा, पवन देवी राम पंकज आत्रे सुरेंद्र कुमार, डॉ. सुरेश परमजीत, दिनेश कौशिक, शिवकुमार शर्मा, विक्रम सोनी, सतपाल गोपाल शर्मा, आशीष शर्मा, नसीब ढांडा, जगत बिसला, बुधराम, डॉ. अभिषेक, सुरेंद्र, डॉ. चंद्रशेखर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed