फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   News of death was received instead of birthday party

Kaithal News: जन्मदिन की पार्टी की जगह मिली मौत की खबर

Wed, 20 May 2026 01:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Wed, 20 May 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
News of death was received instead of birthday party
मौके पर मौजूद पुलिस व स्थानीय लोग
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कलायत (कैथल)। सोमवार शाम तक जिस घर में जन्मदिन की खुशियां थीं, वहां मंगलवार सुबह मातम पसरा मिला। जन्मदिन की पार्टी की जगह मौत की खबर से पलक के ऑफिस के साथी स्तब्ध रह गए। परिवार और करीबी लोगों को भी अंदाजा नहीं था कि कुछ घंटे पहले जन्मदिन मनाने वाली 20 वर्षीय

पलक और उसकी छोटी बहन परमजीत की मौत की खबर पूरे नगर को सदमे में डाल देगी।

तड़के हुई दोनों बहनों की आत्महत्या की खबर की कलायत में सरगर्मी रही। सोमवार सायंकाल परिवार ने पलक का 20वां जन्मदिन खुशी-खुशी मनाया था, जबकि मंगलवार को साथी कर्मचारियों के साथ जन्मदिन की पार्टी की तैयारी थी। गैस एजेंसी में कार्यरत पलक के सहयोगियों ने बताया कि उन्होंने पलक से जन्मदिन की पार्टी मांगी थी, लेकिन सोमवार को व्रत होने के कारण पार्टी मंगलवार को करने का निर्णय लिया गया था।
विज्ञापन


मंगलवार सुबह जब पलक और उसकी बहन के निधन की सूचना मिली तो एजेंसी के कर्मचारी और परिचित सकते में आ गए। किसी को भी घटना की सत्यता पर एकबारगी विश्वास नहीं हुआ। गैस एजेंसी संचालक और कर्मचारियों के अनुसार, पलक बेहद सौम्य, मधुरभाषी और अपने काम के प्रति समर्पित युवती थी। गैस संकट के दौरान एजेंसी में उमड़ने वाली भीड़ को भी वह धैर्य और शालीनता से संभालती थी। वहीं परमजीत ने भी मंगलवार को होने वाली बीए प्रथम वर्ष की परीक्षा की तैयारी पूरी कर ली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों के अनुसार, रात में घरेलू कामकाज को लेकर मामूली कहासुनी हुई थी। हालांकि किसी को यह अंदेशा नहीं था कि दोनों बहनें इस बात को इतना गंभीरता से लेंगी। मंगलवार तड़के दोनों घर से निकल गईं। बाद में कपिल मुनि तीर्थ के किनारे उनकी चप्पलें मिलीं और घटना की जानकारी सामने आई।

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचीं मां की हालत बिगड़ गई। मौजूद लोगों ने उन्हें संभाला। इस हृदयविदारक घटना के बाद परिवार गहरे सदमे में है। पिता रविंद्र ड्राइविंग का कार्य करते हैं, जबकि माता गृहिणी हैं। परिवार में दो अन्य बहनें और एक भाई भी हैं। सायंकाल दोनों बहनों के अंतिम संस्कार के दौरान बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। पूरे नगर में घटना पर शोक का माहौल रहा।

उधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। थाना प्रभारी सुभाष चंद्र ने बताया कि दोनों शवों का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया गया है। परिवार के सदस्यों के बयान दर्ज किए गए हैं और पूरे मामले की जांच की जा रही है।


स्थानीय युवाओं ने चलाया बचाव अभियान

घटना की जानकारी सबसे पहले मंदिर पहुंचीं दो महिलाओं ने आसपास के लोगों और पुलिस को दी। घटना की सूचना मिलते ही श्री कपिल मुनि तीर्थ कमेटी के प्रधान राजू कौशिक, युवा राजबीर रैबारी आदि लोग मौके पर पहुंचे और सरोवर में बचाव अभियान शुरू किया। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद दोनों युवतियों को तीर्थ के जल से बाहर निकाला गया और एंबुलेंस से नागरिक अस्पताल भेजा गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

मौके पर मौजूद पुलिस व स्थानीय लोग

मौके पर मौजूद पुलिस व स्थानीय लोग

मौके पर मौजूद पुलिस व स्थानीय लोग

मौके पर मौजूद पुलिस व स्थानीय लोग

मौके पर मौजूद पुलिस व स्थानीय लोग

मौके पर मौजूद पुलिस व स्थानीय लोग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed