{"_id":"d8f7ca25834cf6e0f154b506f69b545b","slug":"news-ktl-hindi-news-85","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदहाल सेक्टर, परेशान लोग ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदहाल सेक्टर, परेशान लोग
ब्यूरो/अमर उजाला/कैथ्ाल
Updated Sat, 06 Feb 2016 12:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हुडा सेक्टर-19 और 20 में सफाई व्यवस्था बदहाल है जिस कारण यहां रहने वाले लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। शिकायत के बाद भी चोरों तरफ गंदगी पसरी है। सेक्टर वासियों में प्रशासन के खिलाफ गुस्सा है। तीन दिन पहले भी लोगों ने शिकायत दी थी, बावजूद इसके स्थिति में सुधार नहीं हुआ। करीब एक माह पहले सफाई के लिए छोड़ा गया टेंडर अब खत्म हो चुका है। इसके बाद नया टेंडर नहीं छोड़ा जा रहा है।
इन स्थानों पर लगे हैं गंदगी के ढेर : सेक्टर-18 की मार्केट के पास, सीआईए-2 थाना के निकट का क्षेत्र, कुरुक्षेत्र रोड से एंट्री प्वाइंट से लेफ्ट साइड, देवी लाल पार्क के साथ, हुडा के कार्यालय के निकट गंदगी के ढेर लगे हैं। साथ ही पुरानी पानी की टंकी के सामने भी बदहाली है। इसके अलावा सेक्टर-20 में भी कई जगह गंदगी पसरी पड़ी है।
एक की जगह दो किलोमीटर पर एक आदमी की ड्यूटी : निवर्तमान पार्षद दरबारा सिंह नैन ने बताया कि कई शहरों में हुडा में एक किलोमीटर पर एक कर्मचारी की ड्यूटी लगाई जा रही है जबकि यहां दो किलोमीटर पर एक कर्मचारी की ड्यूटी लगाई गई है। इसमें भी पिछले एक माह से नया टेंडर नहीं छोड़ा गया। पिछला टेंडर पूरा हो चुका है। जिस कारण करीब एक महीने से सफाई व्यवस्था भगवान भरोसे है। कई जगह पॉलीथिन और व्यर्थ पदार्थों के ढेर लगे हैं।
विज्ञापन
पार्क भी बदहाल
हुडा निवासी रमेश कुमार ने बताया कि सेक्टर 19 और 20 के पार्कों की देखभाल के लिए जरूरी उपाय नहीं किए जा रहे हैं। काफी कम संख्या में माली हैं जिस कारण पार्क बदहाल हैं। सफाई व्यवस्था भी खराब है। सेक्टर-19 निवासी देवीराम कसान ने बताया कि कई दिन से सफाई के संबंध में परेशानी आ रही है। कई जगह गंदगी के ढेर लगे हैं। शिकायत के बाद एकाध बार गंदगी उठाई जाती है, स्थिति फिर वहीं पहुंच जाती है। सेक्टर वासी आईडी भारद्वाज, विष्णु शर्मा, जयभगवान, मास्टर बलराज, मास्टर वीरेंद्र, सुशील, उदय सिंह नीमवाला, सुरेश सिरोही रामेश्वर, देवीराम कसान, राजेश कुमार, रजत, जयभारत ने कहा कि जब वे शिकायत करते हैं, तो एक दिन के लिए कूड़ा उठा दिया जाता है। इसके बाद स्थिति फिर वहीं पहुंच जाती है। मार्केट में शौचालयों की हालत दयनीय बनी हुई है। खाली प्लॉटों में गंदगी के ढेर लगे हैं।
सेनिटेशन का कार्य एस्टेट ऑफिसर द्वारा देखा जाता है। हम निर्माण संबंधी कार्य देखते हैं।
एस. मेहरा, एक्सईएन, हुडा
यह सही है कि पिछले महीने टेंडर पूरा हो गया था। अगला टेंडर छोड़ने के लिए मुख्यालय से मंजूरी मिल चुकी है। 24 फरवरी को टेंडर छोड़ा जाएगा। तब तक पिछले ठेकेदार को ही सफाई की जिम्मेदारी दी गई है। मैं खुद पता करवाऊंगी कि सफाई क्यों नहीं हो रही, जहां भी ऐसी परेशानी है, उसे दूर करवाया जाएगा।
मनदीप कौर, एसडीएम, कैथल।