फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   news-ktl

इमरजेंसी में जेल जाने वाले 36 लोगों को मिला सम्मान

Thu, 28 Jan 2016 12:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/कैथ्ाल
ब्यूरो/अमर उजाला/कैथ्ाल Updated Thu, 28 Jan 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
ताम्रपत्र मिलने वालों की लिस्ट में हुई कांट-छांट का मामला उठाए जाने के बाद जिला प्रशासन ने इस लिस्ट को अपडेट किया। अब 28 के बजाय 34 लोगों को ताम्रपत्र दिए गए हैं। लिस्ट में जुड़ने वाले महानुभावों के परिजनों ने अमर उजाला का आभार व्यक्त किया है।
विज्ञापन


मालूम हो कि प्रशासन ने 28 लोगों को ताम्रपत्र देने का फैसला लिया था लेकिन जिले में और भी ऐसे लोग थे जो इमरजेंसी के समय में जेल में गए थे। उनके परिजनों में इस बात को लेकर रोष था। प्रशासन का ध्यान इस ओर दिलवाया गया था।
विज्ञापन


अमर उजाला में 21 जनवरी को समाचार प्रकाशित होने के बाद प्रशासन ने जांच-पड़ताल के बाद छह और नए नाम इस लिस्ट में जोड़े। इनमें पूर्व मंत्री जगजीत सिंह पोहलू, पूर्व विधायक रघुनाथ गोयल के अलावा प्रो. दामोदर वशिष्ठ, बिशेषरनाथ, चमन लाल सर्राफ एवं जगत राम का नाम जोड़ा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रो. दामोदर वशिष्ठ के पुत्र हरेश वशिष्ठ ने कहा कि इस दिशा में अमर उजाला के प्रयास सराहनीय रहे। इसके लिए अमर उजाला के आभारी हैं।

उक्त छह के अलावा ताम्रपत्र प्राप्त करने वालों में आनंद कुमार, स्वर्गीय रामदत्त शर्मा, माई लाल, स्वर्गीय रमेश चंद, बलदेव राज, देसराज, श्याम सुंदर, राजकुमार, स्वर्गीय ज्ञान चंद, अशोक कुमार, स्वर्गीय बिशन सिंह, रामकिशन, भारत भूषण, वेद प्रकाश, जवाहर लाल, अमरनाथ, स्वर्गीय साधु राम, स्वर्गीय कपूर चंद, निरंजन दास, वीरेंद्र शर्मा, स्वर्गीय राजकुमार, स्वर्गीय सतपाल, माया सिंह, फूल सिंह, राम सिंह, स्वर्गीय बाबू राम, जगमोहन बंसल, भाई महाबीर शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed