फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   news-ktl

आदेशों के बाद भी खुले रहे निजी स्कूल

Wed, 27 Jan 2016 11:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/कैथ्ाल
ब्यूरो/अमर उजाला/कैथ्ाल Updated Wed, 27 Jan 2016 11:56 PM IST
विज्ञापन
सरकार के आदेशों के बावजूद जिले में अधिकतर निजी स्कूल बुधवार को खुले रहे। बच्चे ठिठुरते हुए स्कूल पहुंचे। हालांकि दिन में धूप खिली होने के कारण सर्दी ज्यादा नहीं रही लेकिन सुबह के समय बच्चों और अभिभावकों को परेशानी हुई। कड़ाके की सर्दी व शीतल लहर को देखते हुए सरकार ने चार दिन के लिए अवकाश घोषित किया है जिसका निजी स्कूल संचालकों पर कोई असर नजर नहीं आया।
विज्ञापन


सुबह जिले भर में लगभग अधिकतर स्कूल खुले रहे। सुबह नन्हे-मुन्ने ठिठुरते हुए अपने स्कूल बैग के साथ स्कूल पहुंचे। अभिभावक अनुज कुमार, राकेश कुमार, शुभम मित्तल, हरपाल सिंह, मुकेश कुमार, भारत भूषण, सुभाष सैनी ने बताया कि एक सप्ताह से कड़ाके की ठंड के साथ शीत लहर चल रही है। सर्दी को देखते हुए जब सरकार ने चार दिन का अवकाश घोषित कर दिया है लेकिन निजी स्कूल संचालक अपनी मनमानी चला रहे हैं।
विज्ञापन


ये स्कूल रहे खुले
ओएसडीएवी पब्लिक स्कूल, इंदिरा गांधी पब्लिक स्कूल, सैन विद्या मंदिर, लिटिल फ्लॉवर पब्लिक स्कूल, इंडस, अखिल भारतीय पब्लिक स्कूल सहित जिले के 75 प्रतिशत स्कूल खुले रहे। निजी स्कूल वेलफेयर एसोसिएशन के जिला प्रधान रविभूषण गर्ग ने कहा कि स्कूलों को मंगलवार रात ही छुट्टी संबंधी आदेश मिले। सुबह तक सभी बच्चों तक यह संदेश नहीं पहुंच पाया जिस कारण एक बार बच्चे स्कूल आ गए तो उन्हें सुबह सर्दी में वापस भेजना ठीक नहीं था। वीरवार से सरकार के आदेशानुसार स्कूलों में छुट्टियां कर दी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


11 बजे के बाद मिले विभाग को आदेश
जिला उप शिक्षा अधिकारी शमशेर सिरोही ने बताया कि बुधवार को ही छुट्टी संबंधी आदेश मिले हैं जिसमें 31 जनवरी तक अवकाश के निर्देश हैं। इस बारे में सभी स्कूल संचालकों को सूचित कर दिया गया है। अगर कोई निजी स्कूल संचालक कड़ाके के सर्दी के बीच में छुट्टी न करके आदेशों की अवहेलना करेगा तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed