फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   news-ktl

कड़ाके की सर्दी में लग रहे स्कूल

Sat, 23 Jan 2016 11:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/कैथ्ाल
ब्यूरो/अमर उजाला/कैथ्ाल Updated Sat, 23 Jan 2016 11:39 PM IST
विज्ञापन
बदलता मौसम और शिक्षा विभाग का कैलेंडर विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों के लिए परेशानी का सबब बन गया है। 25 दिसंबर से 10 जनवरी तक हुई सर्दियों की छुट्टियों में तो मौसम सामान्य रहा लेकिन अब जब तापमान गिरकर दो डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है, ऐसे में बच्चों को स्कूल पहुंचने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


छुट्टियों में रहा मौसम ठीक : शिक्षा विभाग के कैलेंडर अनुसार 25 दिसंबर से 10 जनवरी तक अवकाश रहा। इन 15 दिन में मौसम सामान्य रहा। पांच दिन से मौसम लगातार गिर रहा है। तापमान 10 डिग्री से गिरकर 2 डिग्री पर पहुंच गया है। कोहरे व शीत लहर के बीच विद्यार्थियों को स्कूल पहुंचना पड़ रहा है।
विज्ञापन


अभिभावकों में रोष : अभिभावक अनुज कुमार, प्रांजल कुमार, मुकेश कुमार, सरोज रानी, हरपाल सिंह ने बताया कि जब मौसम सामान्य था, तब तो शिक्षा विभाग ने स्कूलों की छुट्टियां करवा दीं लेकिन अब जब सर्दी अधिक पड़ रही है तो यह परेशानी अभिभावकों के लिए अधिक है वे सुबह बच्चों को स्कूल कैसे भेजें।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्राइवेट स्कूल वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान रविभूषण गर्ग ने बताया कि शीतकालीन छुट्टियां प्रशासन के हाथ में होनी चाहिए। जब उनको लगे मौसम में ठंडक है, तो छुट्टियों की घोषणा कर दी जाए। सामान्य मौसम में छुट्टी करवाकर विद्यार्थियों की पढ़ाई खराब होती है।


वहीं उपजिला शिक्षा अधिकारी शमशेर सिरोही ने बताया कि सर्दी की छुट्टियों का कैलेंडर विभाग द्वारा जारी किया जाता है। जिसके बारे में आला अधिकारी ही कुछ कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed