{"_id":"7015fecd61c087d8994612be916f1a6e","slug":"news-ktl-hindi-news-65","type":"story","status":"publish","title_hn":"वैध होने के इंतजार में 18 कॉलोनियां ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वैध होने के इंतजार में 18 कॉलोनियां
ब्यूरो/अमर उजाला/कैथ्ाल
Updated Thu, 21 Jan 2016 11:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर की 18 कॉलोनियों में रहे रहे करीब 40 हजार लोगों के लिए राहत की खबर है। वीरवार को हुई वीडियो कान्फ्रेंस में शहरी निकाय विभाग के वित्तायुक्त एवं प्रधान सचिव शहरी अनिल कुमार ने निर्देश दिए हैं कि इन कॉलोनियों का 31 जनवरी तक सर्वे पूरा किया जाए। सर्वे पूरा होने पर पात्र पाई जाने वाली कॉलोनियों को वैध किया जाना है। इसके बाद लोगों को वे सभी सुविधाएं मिल सकेंगी, जो वैध कॉलोनियों में सरकार द्वारा दी जाती हैं।
मालूम हो कि करीब चार साल पहले सरकार द्वारा अवैध कॉलोनियों को मंजूर किए जाने के समय शहर में करीब 18 कॉलोनियां ऐसी रह गई थीं, जिन्हें मान्यता नहीं मिल पाई थीं। जबकि इनमें से अधिकतर कॉलोनियां वैध किए जाने की आवश्यक शर्तें पूरा करती हैं। इनमें अधिकतर में 50 प्रतिशत से अधिक इलाका आबाद हो चुका है। इसी तथ्य की जांच के लिए सरकार द्वारा इन कॉलोनियों के सर्वे के आदेश जारी किए हुए हैं।
अंतिम चरण में है सर्वे
शहर के अलग-अलग हिस्सों में स्थित इन कॉलोनियों में नगर परिषद के माध्यम से सर्वे किया जा रहा है। जिसके लिए अब समय सीमा निर्धारित कर दी गई है। वीरवार को लघु सचिवालय के सभागार में अधिकारियों के साथ वीडियो कांफ्रेंस में विभाग के वित्तायुक्त एवं प्रधान सचिव अनिल कुमार ने 31 जनवरी तक यह सर्वे पूरा करने को कहा है।
विज्ञापन
मान्यता मिली तो मिल जाएंगी सुविधाएं
यदि ये सभी कॉलोनियां नियमों पर खरा उतरती हैं तो उन्हें मान्यता मिल जाएगी। इसके बाद वैध कॉलोनियों की तर्ज पर यहां स्ट्रीट लाइट, बिजली, पानी सहित लगभग सभी तरह की सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी। जिससे करीब 40 हजार से अधिक की आबादी को लाभ मिलेगा।
राजौरी गार्डन निवासी विजय कुमार ने बताया कि यहां अभी काफी संख्या में गलियां कच्ची पड़ी हैं। यदि कॉलोनी को वैध कर दिया जाता है तो यहां गलियों सहित अन्य सुविधाएं मिलने का रास्ता साफ हो जाएगा। इससे बड़ी राहत मिलेगी।
ये हैं कालोनियां
करनाल रोड स्थित देवबन वाली गामड़ी अंबाला रोड, शुगर मिल के सामने की कालोनी, प्यौदा रोड व जींद रोड के बीच की कालोनी, करनाल रोड पर स्थित वैष्णो कालोनी, महादेव कालोनी के निकट स्थित एक नई कालोनी, रजनी कालोनी, अमृतसर कालोनी कुरुक्षेत्र रोड, बालाजी नगर कुतुबपुर रोड, बलराज नगर, महाराजा पैलेस के निकट की कालोनी, राजौरी गार्डन अथवा पंत नगर कालोनी, प्यौदा रोड बाईपास के बाहर की कालोनी, कंबोज कालोनी कुरुक्षेत्र रोड, कर्ण विहार जींद रोड, न्यू फ्रेंडस कालोनी, सैनी कालोनी कुरुक्षेत्र रोड, सिल्वर ऑक स्कूल के निकट की कॉलोनी, शेरगढ़ व प्यौदा रोड के बीच शिव नगर कालोनी शामिल हैं।