फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   news-ktl

इमरजेंसी में जेल जाने वाले लोगों को होगा सम्मान

Tue, 19 Jan 2016 11:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/कैथ्ाल
ब्यूरो/अमर उजाला/कैथ्ाल Updated Tue, 19 Jan 2016 11:42 PM IST
विज्ञापन
इमरजेंसी में जेल जाने वाले जिले के लोगों को सरकार की ओर से ताम्रपत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। कैथल से ऐसे 28 लोग बताए गए हैं जिन्होंने इमरजेंसी के दौरान जेल में यातनाएं सही थीं। इनमें से जो लोग मर चुके हैं उनके परिजनों को यह सम्मान दिया जाएगा।
विज्ञापन


गणतंत्र दिवस पर दिए जाने वाले इस सम्मान के लिए सरकार ने सभी जिला उपायुक्तों को आदेश जारी किए हैं। इस संबंध में मंगलवार को वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से सूचना, जनसंपर्क विभाग के वित्तायुक्त एवं महानिदेशक ने निर्देश भी जारी किए।
विज्ञापन


जिले में इन 28 व्यक्तियों में से अधिकतर ने बाद में जीवन में कई बड़ी सफलताएं हासिल कीं। इनमें से प्रोफेसर, डॉक्टर सहित कई बड़े बिजनेस भी हुए हैं। जिले में आनंद गर्ग, रमेश गर्ग, जगत राम, जवाहर सिंह, भारतभूषण, बलदेव आहुजा, ज्ञान चंद, रघुनाथ गोढयल, साधू राम, दामोदर वशिष्ठ, श्याम सुंदर गोपाल, आनंद गुप्ता सहित कुल 28 ऐसे लोग बताए जा रहे हैं जिन्होंने तीन से छह माह तक जेल में बिताए थे। इस दौरान उनके परिजनों ने काफी तकलीफें सही थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जेल जाने वाले स्वर्गीय साधू राम के बेटे व आरएसएस के जिला संपर्क प्रमुख श्याम सुंदर बंसल ने कहा कि उनके पिता ने जेल में कई माह बिताए थे। वह पीड़ादायक समय था। यह अच्छी बात है कि सरकार अब इन महापुरुषों को याद कर रही है।


वहीं आरएसएस के जिला प्रचार प्रमुख डॉ. मुकेश अग्रवाल ने बताया कि उन दिनों में वे रोहतक के अस्थल बोहर मेडिकल कॉलेज में पढ़ते थे। वे उस समय अंडरग्राउंड गतिविधियां चलाते थे। होस्टल में हर रोज शाखा लगाई जाती थी। उस समय वे दर्पण पत्रिका निकालते थे। उसे अधिकारियों के घरों, कोठियों में पहुंचाने की जिम्मेदारी उनके पास ही थी। यह अच्छा अवसर है कि सरकार उस समय यातनाएं सहने वाले महापुरुषों को याद कर रही है।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed