फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   news-ktl

अनुसूचित जाति का एक भी वोटर नहीं, फिर भी सीट रिजर्व

Mon, 04 Jan 2016 12:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/कैथ्ाल
ब्यूरो/अमर उजाला/कैथ्ाल Updated Mon, 04 Jan 2016 12:11 AM IST
विज्ञापन
गांव खेड़ी साकरा में एक वार्ड में एक भी वोट अनुसूचित जाति का नहीं है फिर भी इस वार्ड को अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित कर दिया गया। जिस कारण पंचायत चुनाव से पहले की गई वार्डबंदी लोगों के लिए जी का जंजाल बनी हुई है।
विज्ञापन


आरटीआई कार्यकर्ता गांव खेड़ी साकरा निवासी अर्जुन पुत्र रण सिंह ने वार्डबंदी में मिलीभगत का आरोप लगाया है। आरटीआई कार्यकर्ता के अनुसार सूचना के अधिकार के तहत ली गई जानकारी में उसके गांव में कुल छह वार्ड हैं। वह वार्ड छह का वोटर है।
विज्ञापन


उनके वार्ड में कोई भी अनुसूचित जाति का वोटर नहीं है। फिर भी उनके वार्ड को अनुसूचित जाति की महिला पंच के लिए आरक्षित किया गया है। जबकि चुनाव आयोग के नियमानुसार आरक्षित किए गए वार्ड में अनुसूचित जाति का वोटर होना अनिवार्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसने आरोप लगाया कि वार्डबंदी करने वाले तत्कालीन पटवारी ने मिलीभगत करके सामान्य वर्ग के वार्ड को अनुसूचित जाति की महिला के लिए आरक्षित कोटे में दर्शा दिया है। आरटीआई कार्यकर्ता का कहना है कि उसने गलत तरीके से किए गए आरक्षित वार्ड को सामान्य वर्ग में करवाने के लिए डीसी से लेकर सीएम विंडो तक शिकायत की है लेकिन आज तक समस्या का हल नहीं हुआ।

तत्कालीन पटवारी पर आरोप लगाया कि उसने गलत वार्डबंदी करके जिला प्रशासन को गुमराह किया है जिसके खिलाफ  कार्रवाई होनी चाहिए और उनके वार्ड को फिर से सामान्य वार्ड की श्रेणी मेें तब्दील करना चाहिए।

इस संबंध में बीडीपीओ पूंडरी प्रेम सिंह ने कहा कि वार्डबंदी का कार्य उप तहसील ढांड के अधीन किया गया है। संबंधित पटवारी ने नायब तहसीलदार के माध्यम से जो भी रिपोर्ट सौंपी उसके आधार पर ही वार्डबंदी का कार्य पूर्ण किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed