फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   news-ktl

मेहनत करेंगे, टूटेंगे नहीं

Thu, 25 Feb 2016 11:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/कैथ्ाल
ब्यूरो/अमर उजाला/कैथ्ाल Updated Thu, 25 Feb 2016 11:54 PM IST
विज्ञापन
मुझे किसी की सहायता नहीं चाहिए। 17 साल पहले मेहनत से यहां मिठाई की छोटी सी दुकान शुरू की थी। पूरा परिवार इसी दुकान के सहारे चलता है। पाई-पाई जोड़कर यहां तक पहुंचे थे, सब बर्बाद हो गया... लेकिन मुझे किसी की निजी सहायता की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन


सरकार सहायता करे तो करे, लेकिन किसी की निजी सहायता नहीं लूंगा। यह कहना है गांव खानपुर निवासी धनी राम सैनी। अपनी क्षतिग्रस्त दुकान के बाहर बिखरे पड़े सामान के ऊपर बैठे धनी राम ने दृढ़ता यह बात कही। आंखों में आंसुओं का सैलाब थामने का प्रयास करते हुए अपनी बर्बादी की कहानी के बारे में पूछने पर धनी राम ने कहा कि 17
विज्ञापन

साल पहले वे हलवाई के कारीगर के तौर पर काम करते थे।

विवाह-शादियों में हलवाइयों के साथ जाकर दिहाड़ी करते थे। इसके बाद पाई-पाई जोड़ी। करनाल रोड पर रेलवे फाटक से पार दुकान बनाई। उस समय यहां बस्ती भी नहीं थीं लेकिन इंतजार किया। भूखे-प्यासे इसी दुकान के आसरे बैठे रहे। तीन बेटे हैं। वे भी इसी दुकान पर काम करते हैं। पूरे परिवार की रोजी-रोटी यही दुकान चलाती है। उपद्रव में दुकान में रखे सामान को न केवल नष्ट किया गया, बल्कि आगजनी से उसे राख कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


17 साल की मेहनत की कमाई पल भर में चकनाचूर हो गई। मार्केट में कुछ लोगों ने राशि एकत्रित करके लेने को कहा है लेकिन मुझे ऐसी कोई सहायता नहीं चाहिए। सरकार सहायता करे तो करे। निजी सहायता नहीं लूंगा। पहले भी मेहनत का भगवान ने फल दिया था। बेटों को भी यही कहता हूं कि किसी के आगे हाथ पसारने के बजाय अपनी मेहनत से अपनी रोजी-रोटी कमाएं। हम फिर मेहनत करेंगे। फिर दुकान को जुटाने का प्रयास करेंगे। भला हो उन लोगों का, जिन्होंने यह सब किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed