फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   news-ktl

24 से 48 साल तक भुगतेंगे अपने कुकृत्यों का अंजाम

Thu, 25 Feb 2016 11:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/कैथ्ाल
ब्यूरो/अमर उजाला/कैथ्ाल Updated Thu, 25 Feb 2016 11:53 PM IST
विज्ञापन
आईजी ओपी सिंह ने पीड़ित लोगों को भरोसा दिया कि आंदोलन की आड़ में जिन उपद्रवियों ने 24 या 48 घंटे मौज की है, वे 24 से 48 साल तक अपने कुकृत्यों का अंजाम भुगतेंगे। ऐसे असामाजिक तत्वों के खिलाफ वैज्ञानिक आधार पर सुबूत एकत्रित किए जा रहे हैं। सुबूतों के आधार पर इनके खिलाफ पुख्ता कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


आईजी वीरवार को सद्भावना मुहिम के तहत भट्ठा एसोसिएशन के पदाधिकारियों तथा नेहरू युवा केंद्र के स्वयंसेवकों की ओर से लघु सचिवालय में आयोजित बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सीसीटीवी कैमरों की फुटेज और मोबाइल कॉल डिटेल के आधार पर पुलिस प्रशासन आसानी से ऐसे उपद्रवियों तक पहुंच जाएगी तथा वैज्ञानिक प्रमाण के आधार पर ऐसे लोगों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


उन्होंने मौके पर ही पुलिस अधीक्षक को आदेश दिए कि इन लोगों में यदि शस्त्र लाइसेंस धारक भी पाए गए तो उनके शस्त्र और लाइसेंस तुरंत प्रभाव से रद्द किए जाएं। इस अवसर पर सीटीएम नवीन आहुजा, भट्ठा एसोसिएशन के प्रधान रामप्रसाद बंसल, मुकेश जैन, नेहरू युवा केंद्र के सहायक समन्वयक राजकुमार गौड़ एसपी कृष्ण मुरारी, एडीसी जितेंद्र कुमार, डीएफएससी मोनिका मलिक समेत भट्ठा एसोसिएशन के प्रतिनिधि तथा युवा क्लबों के सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


तथ्य जुटा रही पुलिस
आईजी ने भरोसा दिया कि आंदोलन के दौरान संपत्ति की तोड़फोड़ करने वाले हुड़दंगियों को पुलिस चिह्नित कर रही है। पुलिस प्रशासन ऐसे बदमाशों को सजा दिलवाकर रहेगा। उन्होंने अपना संकल्प दोहराया कि धरना, प्रदर्शन व जाम में भाग लेने वाले लोगों तक मोबाइल की लोकेशन व उनकी कॉल डिटेल के आधार पर आसानी से पहुंचने में सफलता मिलेगी। उन्होंने हाल ही में सर्वोच्च न्यायालय द्वारा की गई टिप्पणी को दोहराया, जिसमें सर्वोच्च न्यायालय ने कहा है कि निजी हितों के लिए सरकारी संपत्ति को नुकसान नहीं पहुंचाया जा सकता।


विश्वास बहाली के कर रहे प्रयास : डीसी
डीसी निखिल गजराज ने कहा कि हाल ही के घटनाक्रम से समाज में जो विश्वास की कमी आई है, हम सभी मिलकर सामाजिक ढांचे के धागों को मजबूती से जोड़ने में लगे हैं। युवा वर्ग को सही दिशा दिखाना हम सभी का फर्ज है, ताकि उनकी ऊर्जा का उपयोग समाज के रचनात्मक कार्यों के लिए किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed