फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   news-ktl

व्हॉट्स-एप पर भेजें वीडियो क्लिपिंग और सुबूत

Thu, 25 Feb 2016 11:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/कैथ्ाल
ब्यूरो/अमर उजाला/कैथ्ाल Updated Thu, 25 Feb 2016 11:51 PM IST
विज्ञापन
जाट आरक्षण आंदोलन का फायदा उठाकर उपद्रव को अंजाम देने वालों के खिलाफ यदि आपके पास कोई वीडियो या अन्य सुबूत है तो आप सीटीएम कैथल को इसे भेज सकते हैं। प्रशासन ने एसडीएम का मोबाइल नंबर जारी किया है जिसके माध्यम से सरकार तक आम जनता अपने वीडियो फुटेज या फिर फोटो यदि कोई सुबूत लायक है तो भिजवा सकती है। मालूम हो कि आरक्षण आंदोलन की आड़ में कई उपद्रवियों ने शहर में तोड़फोड़ की थी। दुकानों और वाहनों का आग के हवाले कर दिया था जिस कारण लोगों को भारी नुकसान हुआ है।
विज्ञापन


अंबाला-पंचकूला डिविजन के पुलिस आयुक्त ओपी सिंह ने कहा कि आरक्षण आंदोलन के दौरान हिंसक गतिविधियों में संलिप्त असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने आम जन का आह्वान किया कि यदि किसी व्यक्ति के पास इन हिंसक गतिविधियों से संबंधित वीडियो क्लिप है तो वे न्यायाधीश नवीन आहुजा के व्हाट्स-एप नंबर 89504-78765 पर भेज सकते हैं। जिला प्रशासन द्वारा व्हॉट्स-एप के माध्यम से प्राप्त होने वाली वीडियो क्लिप व अन्य प्रमाणों की पूर्ण जांच की जाएगी तथा दोषी व्यक्ति के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि वे खुद सुनिश्चित करें कि इन हिंसक घटनाओं से संबंधित प्राप्त सबूतों के साथ किसी प्रकार की छेड़छाड़ न हो। 
विज्ञापन

प्रयास रहेगा कि दोषी सजा से छूट न पाए

उन्होंने कहा कि आरक्षण आंदोलन के दौरान हिंसा में संलिप्त उपद्रवियों की सबूतों के माध्यम से पहचान की जा रही है। जिला प्रशासन का यह प्रयास रहेगा कि निर्दोष व्यक्ति को सजा न मिले और दोषी व्यक्ति सजा से न छूट पाए। उन्होंने कहा कि जिला में कानून व्यवस्था सामान्य करने के उपरांत जिला प्रशासन द्वारा इस आंदोलन के दौरान हुई हिंसा की घटनाओं की जांच शुरू की गई है। जिला प्रशासन द्वारा आंदोलन के दौरान हिंसक घटनाओं में हुए संपत्ति के नुकसान के आकलन के लिए विशेष समितियों का गठन करके रिपोर्ट तैयार की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed