फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   news-ktl

पटरी पर लौटने लगी जिंदगी

Thu, 25 Feb 2016 12:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/कैथ्ाल
ब्यूरो/अमर उजाला/कैथ्ाल Updated Thu, 25 Feb 2016 12:29 AM IST
विज्ञापन
शहर में तोड़फोड़ और आगजनी की घटनाओं के बाद बुधवार को जन-जीवन सामान्य नजर आया। लोगों ने अपने दैनिक कार्य शुरू किए। कई दिन से विवाह समारोहों का कार्य बाधित चल रहा था लेकिन अब लोग अपने आयोजन कर रहे हैं। बुधवार सुबह कई लोग कमेटी चौक पर विवाह समारोहों के लिए गाड़ियों को सजाने के लिए पहुंचे। यहां सुबह के समय दर्जनों वाहनों को सजाया गया जो डोली के लिए रवाना हुए। इसी तरह से बाजारों में सुबह दस बजे तक रौनक दिखाई दी।
विज्ञापन


लोगों ने अपने प्रतिष्ठान खोल दिए। दिन में शहर के बाजारों, सड़कों पर चहल-पहल दिखाई दी।
उपद्रव की दहशत को भुलाकर लोग एक बार फिर अपने सामान्य जीवन की ओर बढ़ रहे हैं। हालांकि पीड़ितों के मन टीस बरकरार है। लेकिन उनके घावों पर मरहम लगाने के लिए नेता दौरे भी कर रहे हैं। उम्मीद बंधी है कि सरकार
विज्ञापन

सर्वे करवाकर शीघ्र ही उनके लिए मुआवजे की व्यवस्था करेगी।

नगर की विभिन्न सड़कों पर थ्री व्हीलर, रिक्शा व निजी वाहन नजर आए। पिहोवा चौका, पुराना स्टैंड, कमेटी चौक, सीवन रोड, चंदाना रोड, शहीद भगत सिंह चौक, छात्रावास रोड, ढांड रोड, जींद रोड बाईपास के अतिरिक्त अंबाला रोड पर भी वाहनों की आवाजाही सामान्य रही। लोग अब रेल सेवा के बहाल होने का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


लूटपाट का शिकार हुए लोग भी अपने टूट चुके रोजगार के संसाधनों को जुटाने में लगे हैं। बाबू राम सैनी, धनी राम सहित अन्य ने कहा कि जो हुआ, शायद उनकी किस्मत में था। सभी कमाकर खाने वाले लोग हैं। तिनका-तिनका जोड़कर जो उम्र भर की कमाई की थी, वह उजड़ गई है। अब उसे फिर से जुटाएंगे, फिर से कमाएंगे।


आईजी ओपी सिंह व डीसी ने भी लोगों से शांति की अपील करते हुए आपसी भाईचारे के साथ विश्वास कायम करने की अपील की। शहर के लोगों को पूर्ण सुरक्षा का आश्वासन देते हुए अधिकारियों ने आपसी भाईचारा बनाए रखने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed