फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   news-ktl

उपद्रवियों पर काबू पाने में नाकाम रही सरकार : सुरजेवाला

Thu, 25 Feb 2016 12:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/कैथ्ाल
ब्यूरो/अमर उजाला/कैथ्ाल Updated Thu, 25 Feb 2016 12:28 AM IST
विज्ञापन
अखिल भारतीय कांग्रेस के मीडिया प्रभारी व कैथल के विधायक रणदीप सुरजेवाला ने शहर में उपद्रव का शिकार हुए लोगों से मुलाकात की और उन्हें सांत्वना दीं। साथ ही शहर की 36 बिरादरी को समर्थन देने की बात कही।
विज्ञापन

सुरजेवाला ने पूंडरी नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष पाला राम सैनी व भूप सैनी के साथ उन सभी दुकानदारों का दौरा किया जहां उपद्रव के दौरान भारी नुकसान हुआ है।
विज्ञापन


 उन्होंने कहा कि सरकार उपद्रवियों पर काबू पाने में नाकाम साबित हुई। निर्दोष लोगों को उपद्रवी लूटते रहे तथा प्रशासन व सरकार मूकदर्शक बनी रही। उन्होंने आरोप जड़ा कि आरक्षण की आड़ में भाजपा 15 महीने से बंटवारे की राजनीति कर रही है, अंग्रेजों की तर्ज पर फूट डालो और शासन करो वाला एजेंडा अपनाए हुए है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने मांग की कि उपद्रवियों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए। कैथल समेत हरियाणा में दिन और रात पैरा मिलिट्री और सेना की गश्त बढ़ाई जाए। इससे पहले सुरजेवाला हरियाणा सरकार में रहे मंत्री रोशन लाल तिवाड़ी के निधन पर उनके निवास स्थान पर शोक व्यक्त करने भी पहुंचे।


 इस मौके पर उनके साथ जोगिंद्र सैनी, राजेश सैनी, बलबीर सैनी, कृष्ण गांधी, विनोद मिड्डा, प्रदर्शन परूथी, अशवनी शोरेवाला, रामनिवास मित्तल, मोहन लाल शर्मा, जयपाल शर्मा, सुरेंद्र एडवोकेट, राजबीर सरपंच, मुकेश बेरवाल, ओमप्रकाश प्रजापत, संजय मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed