फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   news-ktl

पूंडरी में व्यापारियों ने बंद रखीं दुकानें

Tue, 23 Feb 2016 11:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/कैथ्ाल
ब्यूरो/अमर उजाला/कैथ्ाल Updated Tue, 23 Feb 2016 11:18 PM IST
विज्ञापन
आरक्षण आंदोलन में कस्बे के व्यापारियों को हुई क्षति और उन पर दर्ज मुकदमे रद्द करने की मांग को लेकर दूसरे दिन भी व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठान बंद रखे। उधर अपनी मांगों को लेकर मंगलवार को पांच व्यापारी प्रेमचंद गुप्ता, रमेश दुआ, डॉ. विजय गौतम, पालाराम सैनी और जिले सिंह पाल अनशन पर भी बैठ गए।
विज्ञापन


शाम को भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला के आश्वासन के बाद व्यापारियों ने अपना अनशन खत्म किया। इससे पहले बंद के दूसरे दिन व्यापारियों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और शनिवार को हुई तोड़फोड़ पर पुलिस की भूमिका पर सवाल भी उठाए।
विज्ञापन


मंगलवार सुबह कस्बे के व्यापारी तीनों व्यापार मंडलों के प्रधान रामरूप प्रजापति, योगेश उप्पल व हरीश लाल के नेतृत्व में बस स्टैंड के सामने एकत्रित हुए और निर्णय लिया कि पूरे शहर में रोष प्रदर्शन निकाला जाए। उसके बाद व्यापारियों ने शहर में रोष प्रदर्शन निकाला। व्यापारियों ने पुलिस प्रशासन मुर्दाबाद व व्यापारी एकता जिंदा के नारे लगाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


व्यापारियों को कस्बे के लोगों का सहयोग भी मिल रहा है और लोग भी व्यापारियों को समर्थन दे रहे हैं।
व्यापारियों का कहना था कि पुलिस प्रशासन ने उपद्रवियों के साथ-साथ व्यापारियों पर जो मुकद्दमे दर्ज किए हैं, वो बिल्कुल झूठे हैं। व्यापारियों ने उपद्रवियों से टकराव नहीं बल्कि उन्हें अपनी दुकानों को क्षति पहुंचाने से रोका था। व्यापारियों का कहना था कि यदि वे उपद्रवियों को न रोकते तो नुकसान और बढ़ सकता था।


व्यापारियों ने बताया कि उपद्रवियों द्वारा किए गए तांडव में कस्बे के पिहोवा चौक स्थित पूजा ऑटो स्टोर, पूजा कार एस्सेसरी एंड स्पेयर पार्ट, सैनी स्वीट्स समेत कई दुकानों को आग के हवाले कर दिया। प्रदर्शन के दौरान हंसराज भारद्वाज, मोहनलाल गोयल, अनिल वालिया, मुकेश मित्तल, विशु वालिया, लाला नरेंद्र गर्ग, मोहन राणा, विवेक कौशिक, नीटू पटपटिया, भगवान दास, रामनिवास, सौरभ वालिया व तरसेम सहित व्यापारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed