Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Newcomer Ishwar Kundu will be honored in the capital

Kaithal News: राजधानी में नवीनमेषी ईश्वर कुंडू होंगे सम्मानित

Mon, 08 Dec 2025 12:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Mon, 08 Dec 2025 12:55 AM IST
विज्ञापन
Newcomer Ishwar Kundu will be honored in the capital
07kht_37_ईश्वर कुंडू
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कलायत (कैथल)। कैलरम गांव निवासी ईश्वर कुंडू को भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद द्वारा ‘मिलेनियर फार्मर ऑफ द ईयर 2025’ अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा। यह राष्ट्रीय कार्यक्रम देशभर के उन नवीनमेषी किसानों को समर्पित है, जिन्होंने खेती की समस्याओं का समाधान खोजकर कृषि को लाभकारी व्यवसाय में बदल दिया है।

नई दिल्ली के पूसा ग्राउंड में इस कार्यक्रम का सोमवार को आयोजन किया जा रहा है। कैथल से इस सम्मान के लिए केवल ईश्वर कुंडू का चयन किया गया है। छोटे से गांव कैलरम के ईश्वर कुंडू ने कृषि को पूरी तरह जहरमुक्त बनाने का बीड़ा उठाया है।
विज्ञापन


उन्होंने सीमित संसाधनों के बावजूद ऐसे जैविक उत्पाद विकसित किए, जिनका डंका न केवल भारत बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी बज रहा है। केवल 10वीं कक्षा तक पढ़े ईश्वर कुंडू ने लगभग एक दशक तक कृषि में शोध और परीक्षण किए, जिससे किसान की लागत कम हुई, पैदावार बढ़ी और उपभोक्ताओं को सुरक्षित, जहरमुक्त भोजन उपलब्ध हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुंडू की खोजों को पंजाब कृषि विश्वविद्यालय लुधियाना, कृषि विज्ञान केंद्र कैथल और सिंजेंटा जैसे अंतर्राष्ट्रीय संस्थानों ने 6 राज्यों में परीक्षण किया। परिणामस्वरूप पैदावार में 21 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी दर्ज हुई। उनकी पहली खोज को वर्ष 2004 में किसानों ने ‘कमाल’ नाम दिया।


इस नवोनमेषी किसान की उपलब्धियों को भारत के पूर्व राष्ट्रपति डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम से लेकर रामनाथ कोविंद तक सम्मान दे चुके हैं। इसके अलावा, लिमका बुक ऑफ रिकॉर्ड और इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में चार बार उनके उत्पाद की गुणवत्ता और उपयोगिता को दर्ज किया गया है। उनकी खोज पेटेंट गजट में भी प्रकाशित हो चुकी है। ईश्वर कुंडू ने कहा कि खेती घाटे का सौदा नहीं है। हर किसान अपने आप में एक कृषि वैज्ञानिक है। यदि किसान नवाचार और मेहनत के साथ खेती करे तो वह मिलेनियर किसान बन सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed