फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   New trends of makeup, tilak, jhule, bindi and forehead hair are becoming the favorite of the devotees

Kaithal News: नए ट्रेंड के शृंगार, तिलक, झूले, बिंदी और कान्हा के केश बन रहे श्रद्धालुओं की पसंद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 31 Aug 2026 11:31 PM IST
विज्ञापन
New trends of makeup, tilak, jhule, bindi and forehead hair are becoming the favorite of the devotees
बाजार में उपलब्ध ठाकुर जी के झूले। संवाद
कलायत। जन्माष्टमी के पावन अवसर पर बाजारों में कान्हा जी के शृंगार सामान, पोशाक, तिलक और झूलों की भारी मांग देखी जा रही है। बाजारों में हाथ से घिसे चंदन के अलावा रेडीमेड डेकोरेटिव तिलक काफी लोकप्रिय हैं। इनमें जर्मन सिल्वर या मेटल बेस पर बने सूर्य-तेज तिलक और रेड-व्हाइट क्रिस्टल स्टोन से सजे वैष्णव तिलक की बहुत मांग है।
विज्ञापन

इन्हें लड्डू गोपाल जी के माथे पर आसानी से फिक्स किया जा सकता है। इसके अलावा चंदन, केसर और अक्षत का विशेष कॉम्बो भी विशेष प्रचलन में है। इसके अलावा मोती के हार, गोल्ड-प्लेटेड कॉइन माला, बाजूबंद, कुंडल और पायल के कॉम्बो सेट बाजार में 50 से 500 रुपये तक की रेंज में आसानी से उपलब्ध हैं। बाजारों में इस समय रत्न और मोतियों की माला वैजयंती माला, बाजूबंद, पायल और विशेष रूप से मोरपंखी मुकुट की काफी बिक्री हो रही है। बिना मोरपंखी मुकुट और बांसुरी के कान्हा का शृंगार अधूरा माना जा रहा है। कान्हा के लिए छोटे से लेकर बड़े आकार तक के रंग-बिरंगे और फूलों से सजे लकड़ी के झूले बाजार में 200 से लेकर 11 हजार तक की रेंज में मिल रहे हैं।

बाजार में उपलब्ध ठाकुर जी के झूले। संवाद

बाजार में उपलब्ध ठाकुर जी के झूले। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed