{"_id":"65678acaa5184821250fa7b4","slug":"new-sewerage-line-will-soon-be-laid-in-the-city-kaithal-news-c-18-1-knl1004-273735-2023-11-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: शहर में जल्द बिछेगी नई सीवरेज लाइन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: शहर में जल्द बिछेगी नई सीवरेज लाइन
Thu, 30 Nov 2023 12:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Thu, 30 Nov 2023 12:32 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। बंद सीवरेज के कारण हो रही परेशानियों से शहर के लोगों को अब जल्द छुटकारा मिलने की उम्मीद जगी है। इसके लिए जनस्वास्थ्य विभाग शहर के मुख्य मार्गों पर नई सीवरेज लाइनें बिछाएगा। इसके लिए निविदा प्रक्रिया पूरी की जा चुकी है। अब केवल लोक निर्माण विभाग से रोड कटों के लिए स्वीकृति मिलने का इंतजार है।
जनस्वास्थ्य विभाग के अफसरों ने इसके लिए लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से पत्राचार किया है। इस कार्य पर विभाग की ओर से चार करोड़ 95 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। नए होने वाले कार्य के दौरान जहां जर्जर हो चुकी लाइनों को बदला जाएगा, वहीं कई जगहों पर नई लाइनें भी बिछाई जाएंगी। नई बिछाई जाने वाली लाइनों की लंबाई सभी स्थानों पर मिलाकर चार किलोमीटर से ज्यादा रहेगी।
जन स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार करनाल रोड स्थित सर छोटूराम चौक से शेरगढ़ रोड तक बिछने वाली सीवरेज लाइन की लंबाई ढाई किलोमीटर के करीब रहेगी। टेंडर के अनुसार यह लाइन सबसे बड़ी रहेगी। पिहोवा चौक से लेकर पार्क रोड तक करीब 300 मीटर लंबी नई सीवरेज लाइन बिछाई जाएगी।
विज्ञापन
ढांड रोड स्थित सर छोटूराम चौक से लाला चरणदास शोरेवाला मार्ग की शुरूआत तक बिछाई जाने वाली नई लाइन की लंबाई सवा किलोमीटर के करीब रहेगी। इसके अलावा करनाल रोड स्थित सर छोटूराम चौक से बालाजी कॉलोनी की शुरुआत तक करीब आधा किलोमीटर लंबी नई सीवरेज लाइन बिछाई जाएगी। कुछ सामान्य गलियों में भी लाइनें बिछाने की विभाग ने योजना बनाई है।
मुख्य मार्गों पर सीवरेज पुरानी लाइनों से अक्सर जाम की समस्या रहती है। विभाग के पास ऐसी कई शिकायतें पहुंचती हैं तो मशक्कत कर कर्मचारी इन्हें खोल देते हैं, लेकिन कुछ दिन बाद फिर वही स्थिति हो जाती है। ऐसे में इस समस्या के स्थायी समाधान के लिए विभाग ने नई लाइनें बिछाने का निर्णय लिया है।
नई सीवरेज लाइनें बिछाने के लिए विभागीय प्रक्रिया लगभग पूरी हो चुकी है। लोक निर्माण विभाग से जल्द ही रोड कटों के लिए स्वीकृति ली जाएगी। इसके साथ ही लाइनें बिछाने का कार्य शुरू कर दिया जाएगा। नई लाइनों से निकासी व्यवस्था दुरुस्त हो जाएगी और लोगों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। -अरविंद्र रोहिल्ला, कार्यकारी अधिकारी, जनस्वास्थ्य विभाग