{"_id":"69d6b3e4432736c20400cf24","slug":"new-initiative-a-special-team-of-25-riders-is-ready-kaithal-news-c-245-1-kht1013-147645-2026-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"नई पहल : 25 राइडर्स की विशेष टीम तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नई पहल : 25 राइडर्स की विशेष टीम तैयार
Thu, 09 Apr 2026 01:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Thu, 09 Apr 2026 01:30 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। जिले में नशा करने वालों, नशा तस्करों और अन्य असामाजिक तत्वों पर लगाम कसने के लिए कैथल पुलिस ने नई पहल शुरू की है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर 25 राइडर्स की विशेष टीम तैयार की गई है, जो जिले के संवेदनशील और हॉट स्पॉट क्षेत्रों में लगातार गश्त करेगी। यह विशेष टीम सुबह और शाम के समय बाइक और स्कूटी पर गश्त करते हुए संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखेगी और अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई करेगी।
बुधवार सुबह पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान ट्रैफिक एसएचओ इंस्पेक्टर सतपाल और पीएसआई जॉनी ने हरी झंडी दिखाकर राइडर्स को रवाना किया। इस दौरान टीम को सतर्कता और जिम्मेदारी के साथ ड्यूटी निभाने के निर्देश दिए गए।
पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, यह टीम विशेष रूप से नशा करने वालों, नशा तस्करों और अन्य असामाजिक तत्वों पर फोकस करेगी। संदिग्ध गतिविधि मिलने पर तुरंत कार्रवाई कर अपराधों पर नियंत्रण और आमजन में सुरक्षा की भावना को मजबूत किया जाएगा। पुलिस प्रशासन ने अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।