{"_id":"68b35123a0bc679f7e0335aa","slug":"new-dimensions-of-development-established-under-bjp-rule-devendra-atri-kaithal-news-c-18-1-knl1004-727581-2025-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा राज में विकास के नए आयाम स्थापित : देवेंद्र अत्रि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा राज में विकास के नए आयाम स्थापित : देवेंद्र अत्रि
Sun, 31 Aug 2025 12:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sun, 31 Aug 2025 12:59 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
राजौंद। उचाना के विधायक देवेंद्र चतुर्भुज अत्रि ने कहा कि भाजपा सरकार ने देश व प्रदेश में विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की कथनी और करनी में कोई अंतर नहीं है। भाजपा सरकार जो वायदे करती है, उन्हें धरातल पर लागू करके जनता के दिलों पर राज करती है।
वह कोटड़ा गांव स्थित राजकीय विद्यालय में आयोजित भव्य सम्मान समारोह में बोल रहे थे। यह समारोह विधायक अत्रि को भाजपा नेतृत्व की ओर से कलायत विधानसभा प्रभारी नियुक्त किए जाने के उपलक्ष में अखिल भारतीय शहीद सम्मान संघर्ष समिति के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष सुरेश शर्मा कोटड़ा की ओर से आयोजित किया गया।
समारोह में विशेष अतिथि के रूप में भाजपा जिलाध्यक्ष ज्योति सैनी, पूर्व मंत्री कमलेश ढांडा और पूर्व विधायक लीलाराम गुर्जर मौजूद रहे। अतिथियों का स्वागत समिति सदस्यों व ग्रामीणों ने स्मृति चिन्ह भेंट कर किया।
विज्ञापन
इस अवसर पर वक्ताओं ने भाजपा सरकार की जन धन योजना, लाडो लक्ष्मी योजना, आयुष्मान भारत, अटल पेंशन योजना, हर घर जल योजना और प्रधानमंत्री आवास योजना जैसी उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए कहा कि इन योजनाओं से सीधे आम जनता को लाभ मिल रहा है।
समारोह में विक्की शर्मा, संजीव शर्मा, मीना सरपंच कोटड़ा, धर्मपाल भारद्वाज, कपिल दीक्षित, सतीश शर्मा, तुषार ढांडा, मन्नू पहलवान, अशोक शर्मा सेरधा, अभीजीत जोशी, कर्ण सिंह नेहरा आदि लोग उपस्थित रहे।