फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   new bypass and underpass Opening by randeep surjewala

रिंग रोड के घेरे में आया कैथल शहर

Thu, 31 Jul 2014 12:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कैथ्ाल
ब्यूरो/अमर उजाला, कैथ्ाल Updated Thu, 31 Jul 2014 12:21 AM IST
विज्ञापन
new bypass and underpass Opening by randeep surjewala
बुधवार शाम हरियाणा के लोकनिर्माण एवं उद्योग मंत्री रणदीप सुरजेवाला ने शहर के पश्चिम दिशा में रिंग रोड को पूरा करने वाले खनौरी रोड बाईपास से लेकर जींद रोड तक के नए बाईपास का उद्घाटन किया।
विज्ञापन


साथ ही इसी बाईपास पर रेलवे लाइन के नीचे सजूमा रोड के निकट बनाए गए रेलवे अंडर ब्रिज का भी उद्घाटन किया। इन दोनों परियोजनाओं पर 39 करोड़ 66 लाख रुपये की लागत आई है।
विज्ञापन


इसके साथ ही पूरा कैथल शहर रिंग रोड के घेरे में आ गया है।

कैथल शहर में इससे पहले पूर्वी दिशा में जींद रोड बाईपास से लेकर अंबाला रोड बाईपास बना हुआ है।

पश्चिमी दिशा में अंबाला रोड से लेकर खनौरी रोड तक तो सड़क मार्ग पहले से बना है, लेकिन खनौरी रोड से लेकर जींद रोड बाईपास तक करीब 4.40 किमी. लंबे बाईपास का निर्माण पिछले कई वर्षों से चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मार्ग पर कुरुक्षेत्र-जींद रेलवे लाइन पर सजूमा रोड के निकट रेलवे अंडर ब्रिज का भी निर्माण भी चल रहा था।

इन दोनों ही विकास परियोजनाओं के निर्माण पर 39.66 करोड़ रुपये की लागत आई है। जिसमें करीब एक किमी. लंबे आरयूबी को अत्याधुनिक तकनीक के आधार पर 27.53 करोड़ की लागत से तैयार किया गया है।

रेलवे लाइन के नीचे फोर लेन अंडर बाईपास बाया गया। जिसकी लंबाई खनौरी रोड की ओर 935 फुट एवं जींद रोड की ओर 1033 फुट है। इस पुल को बनाने के लिए पुश टेक्नोलॉजी का प्रयोग किया गया।

एक दिन भी रेलवे यातायात बाधित न करते हुए इस पुल को बनाया गया है। बरसात के पानी की निकासी के लिए यहां सेंसर लगाए गए हैं।

एक फुट पानी जमा होते ही ऑटोमेटिक सेंसर पंप शुरू हो जाएंगे, जिससे पानी बाहर निकल जाएगा। इसी तरह से 4.40 किमी लंबे नए बाईपास पर 12 करोड़ 13 लाख रुपये की लागत आई है।

इस पर 85 लाख रुपये की लागत से स्ट्रीट लाइट भी लगाई जाएंगी।

मान की मूर्ति का अनावरण किया
नए बाईपास का नामकरण तेजेंद्रपाल मान के नाम से करते हुए मंत्री रणदीप सुरजेवाला ने चंदाना रोड चौक पर उनकी प्रतिमा का अनावरण भी किया।

इस अवसर पर उनके साथ पूर्व मंत्री के दोनों पुत्र बॉबी मान एवं बोनी मान एवं उनकी पुत्रवधू भी मौजूद थीं। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि इस बाईपास के साथ ही कैथल ऐसा पहला शहर बन गया है जो दिल्ली की तर्ज पर रिंग रोड वाला हरियाणा का पहला शहर होगा।

इससे मंडी, किसानों, मजदूरों, 36 बिरादरी के लोगों को फायदा होगा। यहां आधुनिक तकनीक के आधार पर आरयूबी बनाया गया है। मंत्री ने इस मार्ग का नाम स्व. तेजेंद्रपाल मान मार्ग रखते हुए कहा कि मान द्वारा जो रास्ता दिखाया गया था, उस पर चलते हुए जनसेवा का प्रयास कर रहे हैं।

कार्यकर्ता चुनाव के लिए जुट जाएं। मंत्री ने कलायत हलका से रणबीर मान की उम्मीदवारी का समर्थन करते हुए कार्यकर्ताओं से उनकी जीत के लिए प्रयास करने का आह्वान किया।


इन इलाकों को मिलेगा फायदा
इस बाईपास के बन जाने से कैथल, कलायत, गुहला-चीका के अलावा हिसार, पटियाला, चंडीगढ़, करनाल, कुरुक्षेत्र आने-जाने वाले वाहन चालकों एवं लोगों को फायदा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed