फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Need for conducive environment for good education: DC

अच्छी शिक्षा के लिए अनुकूल माहौल की जरूरत : डीसी

Sat, 04 Nov 2023 01:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sat, 04 Nov 2023 01:05 AM IST
विज्ञापन
Need for conducive environment for good education: DC
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। जवाहर नवोदय विद्यालय तितरम में शुक्रवार को प्रबंधन समिति और अन्य अधिकारियों के साथ डीसी प्रशांत पंवार ने बैठक की। इसमें उन्होंने बीडीपीओ को निर्देश दिए कि विद्यालय में मनरेगा से साफ-सफाई, कचरा पात्र, शौचालय व सीमेंट की कुर्सियां आदि की व्यवस्था ग्राम पंचायत के सहयोग से करवाना सुनिश्चित करें। इस मौके पर डीसी ने कहा कि बच्चों को अच्छी शिक्षा देने के लिए उन्हें अनुकूल माहौल की जरूरत होती है।

उन्होंने कहा कि विद्यार्थी देश का भविष्य है, इसलिए स्कूलों में उनकी जो भी आवश्यकताएं हैं, उन्हें समयबद्ध पूरा करवाएं। संबंधित विभाग के अधिकारी नवोदय विद्यालय में एजेंडे के अनुसार अपने-अपने विभाग से संबंधित कार्य जल्द से जल्द पूरे करें।
विज्ञापन


डीसी ने एजेंडे के अनुसार सौर ऊर्जा विभाग को लाइट व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए। साथ ही खेल विभाग को ट्रेक बनवाने को कहा। इसके अलावा स्कूल में दो कमरों का निर्माण, खुला जिम एवं उपकरणों की व्यवस्था दुुरस्त करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने संबंधित अधिकारियों को भूमिगत जल स्तर बढ़ाने के लिए वॉटर हारवेस्टिंग की पिट बनवाने, पीने के पानी के लिए आरओ प्लांट की व्यवस्था करने तथा सड़कों के दुरुस्तीकरण करवाना आदि के भी निर्देश दिए। उन्होंने सीएमओ से कहा कि विद्यार्थियों के स्वास्थ्य लिए चेकअप शिविर लगाएं।

इस बैठक से पहले डीसी प्रशांत पंवार ने स्कूल परिसर में पौधारोपण भी किया। इस अवसर पर डीसी प्रशांत पंवार ने स्कूल में 12वीं कक्षा का निरीक्षण किया तथा छात्र-छात्राओं से विभिन्न विषयों पर सवाल भी पूछे तथा 500 शब्दों का लेख लिखने को भी कहा। इनमें से प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान पर आने वाले विद्यार्थियों को उपायुक्त कार्यालय में आने के लिए आमंत्रित भी किया।


इस अवसर पर सिविल सर्जन डॉ. रेनू चावला, डीईओ रविंद्र चौधरी, बीडीपीओ नरेंद्र कुमार, नवोदय विद्यालय प्रिंसिपल सुचिता गुप्ता, धर्मपाल, विकास सिंगहा, तरसेम कुमार, डॉ. कुलदीप, अजय कुमार, अमरजीत, प्रदीप, जोगिंद्र, जितेंद्र, रणजीत, बलजीत व संतोष मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed