फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Ne land in name of hospital, development work hoteed

Kaithal News: अस्पताल के नाम नहीं जमीन, रुके विकास कार्य

Mon, 16 Dec 2024 01:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Mon, 16 Dec 2024 01:25 AM IST
विज्ञापन
Ne land in name of hospital, development work hoteed
कमल बहल
विज्ञापन

कैथल। पिछले लंबे समय से जिला नागरिक अस्पताल की जमीन विभाग के नाम न होने से अस्पताल में विकास कार्य नहीं हो पा रहे हैं परंतु अब अस्पताल की जमीन नाम करवाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने फाइल मुख्यालय पहुंच गई है। बता दें कि अभी सेक्टर 18 में स्थित जिला नागरिक अस्पताल की जमीन हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के नाम है।

अस्पताल की जमीन न होने का मुद्दा अमर उजाला ने प्रमुखता से उठाया था। वहीं, जमीन नाम न होने के कारण अस्पताल में एक करोड़ रुपये की लागत से लगाया फायर फाइटिंग सिस्टम भी एनओसी न मिलने के कारण शुरू नहीं हुआ है। अब सरकार की ओर से कैबिनेट की बैठक में अस्पताल की जमीन नाम करवाने को लेकर मोहर लगाई जाएगी।
विज्ञापन


यह जमीन एक विभाग से दूसरे विभाग के नाम ट्रांसफर होनी है। गौरतलब है कि जिला नागरिक अस्पताल में 15 एकड़ में स्थित है। अब नए साल के बाद जमीन नाम हो सकती है। जमीन नाम होने के बाद अस्पताल में विकास न होने की समस्याएं दूर होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले माह ही दमकल विभाग ने अस्पताल प्रबंधन को लिखा था पत्र

विदित रहे कि पिछले महीने ही दमकल विभाग ने अस्पताल प्रबंधन को जमीन का ब्योरा देने के लिए पत्र लिखा था। इसमें उन्होंने एनओसी देने के लिए जमीन का रिकॉर्ड मांगा था। परंतु अस्पताल की जमीन स्वास्थ्य विभाग के नाम न होने की स्थिति में फायर फाइटिंग सिस्टम भी शुरू नहीं हो पाया है।

बता दें कि वर्ष 2008 में अस्पताल को सेक्टर 18 में शिफ्ट किया गया था परंतु करीब 16 साल बाद भी जमीन अस्पताल के नाम ही नहीं हो पाई है। वहीं, दमकल विभाग के अनुसार जब तक अस्पताल की जमीन विभाग के नाम नहीं होगी, तब तक फायर फाइटिंग सिस्टम शुरू नहीं होगा। ऐसे में अभी अस्पताल में आग से निपटने के लिए प्रबंध नहीं हो पाएंगे।

एक करोड़ रुपये से हुआ है फायर फाइटिंग सिस्टम लगाने का काम ः फायर फाइटिंग सिस्टम लगाने का काम लोक निर्माण विभाग की ओर से करीब एक करोड़ रुपये की लागत किया गया है। यह कार्य वर्ष 2022 की शुरूआत में शुरू किया गया था, जो इसी साल के अप्रैल में पूरा हुआ है। यहां पर विभाग की ओर से फायर फाइटिंग सिस्टम लगाने के तहत पाइप लाइन तो डाल दी गई थी। परंतु पानी की टैंक का निर्माण कार्य बाकी था। इसे भी करीब पांच महीने पहले ही पूरा किया गया है।

अस्पताल में वार्ड से लेकर हर कमरे तक पहुंचाई है पानी की पाइप ः लोक निर्माण विभाग ने अस्पताल में आग से निपटने के लिए प्रबंध किए गए हैं। इसके तहत अस्पताल में प्रत्येक वार्ड से लेकर कमरे तक पानी की पाइपलाइन पहुंचाई गई है। जिससे आग लगने की स्थिति में काबू पाया जा सके। परंतु अभी तक फायर की एनओसी न मिलने की स्थिति में यह परियोजना की अधर में लटक गई है। संवाद

अस्पताल की जमीन विभाग के नाम करवाने को लेकर मुख्यालय में फाइल पहुंची है। अब प्रदेश सरकार की होने वाली कैबिनेट की बैठक में हुडा से स्वास्थ्य विभाग के नाम अस्पताल की जमीन हो जाएगी। इसके आला अधिकारियों से पत्राचार के माध्यम से जानकारी मिली है। जमीन नाम होते ही दमकल विभाग से भी एनओसी मिल जाएगी। इसके बाद फायर फाइटिंग सिस्टम शुरू कर दिया जाएगा। -डॉ. रेनू चावला,

जिला सिविल सर्जन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed