{"_id":"6618407b5a096d990c013bf4","slug":"ndps-team-sealed-the-laboratory-kaithal-news-c-18-1-knl1004-366628-2024-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: एनडीपीएस की टीम ने लैबोरेट्री को किया सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: एनडीपीएस की टीम ने लैबोरेट्री को किया सील
Fri, 12 Apr 2024 01:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Fri, 12 Apr 2024 01:26 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। शहर के करनाल रोड पर जाट कॉलेज के सामने वाली गली में एक लैबोरेट्री को एनडीपीएस की टीम ने बुधवार देर रात सील कर दिया।
जानकारी के अनुसार एनडीपीएस की टीम उन्हें मिली गुप्त सूचना के आधार पर इस फार्मेसी की जांच करने के लिए आई थी, लेकिन इससे पहले ही दुकानदार को टीम के आने की सूचना मिल गई। इसके बाद वह मौके पर ही भाग गया।
इसके बाद एनडीपीएस टीम व पुलिस ने रात साढ़े 11 बजे तक भी जांच करने के लिए दुकानदार का इंतजार किया, लेकिन वहीं नहीं पहुंचा और न ही दुकानदार ने टीम के किसी सदस्य का फोन उठाया। विभाग के अधिकारियों ने दवाइयों या दस्तावेज के साथ छेड़छाड़ न होने की स्थिति में दुकान को ही सील कर दिया। हालांकि अब आशंका यह जताई जा रही है कि हो सकता है वह इस दुकान का पीछे से कोई दरवाजा है, जो घर में खुलता है। परंतु टीम ने फिलहाल इसे सील करने की ही कार्रवाई की है। संवाद