फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Navya and Navroop gave victory to Atharvaveda House

Kaithal News: नव्या और नवरूप ने अथर्ववेद हाउस को दिलाई जीत

Thu, 04 May 2023 12:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Thu, 04 May 2023 12:54 AM IST
विज्ञापन
Navya and Navroop gave victory to Atharvaveda House
कैथल। इंदिरा गांधी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में बुधवार को वाद-विवाद व कहानी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसमें विद्यार्थियों को प्रेरणाप्रद तरीके से प्रोत्साहित किया। वाद-विवाद में शाकाहार जीवन का उत्तम तरीका विषय पर 11वीं बी की नव्या व 12वीं ए की नवरूप ने प्रथम स्थान हासिल कर अथर्ववेद हाउस को जीत दिलाई।
विज्ञापन


प्रधानाचार्या वीना अग्रवाल के निर्देशन और ऋग्वेद हाउस के नेतृत्व में वाद-विवाद व कहानी सुनाओ प्रतियोगिता में नौवीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। इसमें 12वीं ई की भावना व 11वीं सी की कंगना ने द्वितीय स्थान हासिल कर यजुर्वेद हाउस का नाम रोशन किया। नौवीं व दसवीं के विद्यार्थियों ने कहानी सुनाओ प्रतियोगिता के माध्यम से कर्तव्य परायणता, सकारात्मकता, एकता व सद्भावना की शिक्षा प्रदान की। कक्षा दसवीं ए के छात्र शुभम ने हिंदी में कहानी सुनाई तथा प्रथम स्थान हासिल कर यजुर्वेद हाउस को जीत दिलाई। नौवीं डी की नवनीत ने ऋग्वेद हाउस के नेतृत्व में द्वितीय स्थान हासिल किया।
विज्ञापन


अंग्रेजी में तपस्या दसवीं बी ने प्रथम स्थान हासिल करके अथर्ववेद हाउस को जीत दिलाई तथा 9वीं डी की जाह्नवी ने द्वितीय स्थान हासिल कर सामवेद हाउस का नाम रोशन किया। अंत में स्कूल प्रधान जेबी खुरानिया ने प्रतिभागियों व उनके विषयों पर चर्चा करते हुए सराहना की। उन्होंने इस प्रकार के कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करने के लिए प्रधानाचार्या व अध्यापकों का भी आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed