{"_id":"690e569778152dafa404c0e3","slug":"national-song-vande-mataram-was-shown-live-on-the-screen-in-the-university-kaithal-news-c-245-1-kht1002-140309-2025-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: विश्वविद्यालय में लाइव स्क्रीन पर दिखाया गया राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम्","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: विश्वविद्यालय में लाइव स्क्रीन पर दिखाया गया राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम्
Sat, 08 Nov 2025 01:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sat, 08 Nov 2025 01:59 AM IST
विज्ञापन
एन आई आई एल एम विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित स्टॉफ के सदस्य।
- फोटो : रायबरेली में शुक्रवार को शहर के रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार करते यात्री।
कैथल। एनआईआईएलएम विश्वविद्यालय कैथल में भारत के राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में कार्यक्रम का आयोजन किया गया । कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम के साथ हुई। इस दौरान सरकार की ओर से आयोजित कार्यक्रम को सभागार में उपस्थित समूह को लाइव स्क्रीन पर दिखाया गया। डीन एकेडमिक्स प्रो आरके गुप्ता ने बताया कि वंदे मातरम् की रचना बंकिम चंद्र चटर्जी द्वारा 1875 में की गई थी और इसे उनके उपन्यास आनंदमठ में शामिल किया गया था।
यह गीत भारत की स्वतंत्रता की लड़ाई में प्रेरणा का स्रोत रहा है और आज भी राष्ट्रीय एकता और गौरव का प्रतीक है। कार्यक्रम में मंच संचालन विश्वविद्यालय जनसंपर्क अधिकारी डॉक्टर मनोज कुमार ने किया। कार्यक्रम के संयोजक डॉ महेंद्र मुंडे एवं प्राध्यापक अमरजीत मोर रहे। इस अवसर पर डॉ रविंद्र पांडे, डॉ अनुज नरवाल, डॉक्टर अनिल कुमार, डॉ राजेश पांडे,डॉक्टर मोहम्मद इशाक, डॉक्टर शालिनी अरोड़ा, डॉ मनेंद्र शर्मा एवं विभिन्न विभागों के छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।