फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   National Clean School Award to Aarohi Model School Gyeong

आरोही मॉडल स्कूल ग्योंग को राष्ट्रीय स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 06 Nov 2022 01:39 AM IST
विज्ञापन
National Clean School Award to Aarohi Model School Gyeong
कैथल। हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद के तत्वावधान में आयोजित राष्ट्रीय स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार के लिए कैथल के आरोही मॉडल स्कूल ग्योंग का चयन किया गया है। इस उपलब्धि पर विद्यालय को 60 हजार रुपये और प्रशंसा पत्र दिया जाएगा। आरोही मॉडल स्कूल के साथ हरियाणा का दूसरा चयनित स्कूल गुरुग्राम का किट वर्ल्ड स्कूल भी है।
विज्ञापन

जिला शिक्षा अधिकारी शमशेर सिंह सिरोही ने प्रधानाचार्य मनीष सिंगला सहित सभी स्टाफ सदस्यों को इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए कहा कि यह जिले के अन्य विद्यालयों के लिए प्रेरणा की बात है।
विज्ञापन

जिला परियोजना अधिकारी रामनिवास वशिष्ठ ने बताया कि 19 नवंबर को दिल्ली में शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान विद्यालय को पुरस्कार की राशि और प्रशंसा पत्र प्रदान करेंगे। उपलब्धि पर उन्होंने स्कूल स्टाफ को बधाई दी। जिला सहायक परियोजना अधिकारी कुशल कुमार ने बताया कि सारे देश में राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए 39 स्कूलों का चयन हुआ है। इनमें हरियाणा के ये दो स्कूल शामिल हैं। उपलब्धि पर प्रधानाचार्य मनीष सिंगला ने बताया कि विद्यालय को इस पुरस्कार के लिए तीन चरणों से गुजरना पड़ा है। पहले चरण में जिला परियोजना अधिकारी, दूसरे चरण में राज्य टीम और तीसरे चरण में एमएचआरडी की टीम ने निरीक्षण किया था। विद्यालय की इस उपलब्धि से गांव तथा जिला कैथल में खुशी की लहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कैसे होता है चयन
किसी स्कूल का स्कोर मापदंडों में 90 से 100 प्रतिशत है तो उसे पांच स्टार दिए जाते हैं। इसी प्रकार 75 से 89 प्रतिशत स्कोर पर दो स्टार, 51 से 74 प्रतिशत पर तीन स्टार, 35 से 50 प्रतिशत पर दो स्टार व 35 प्रतिशत से नीचे एक स्टार मिलता है। इसी स्टार रेटिंग के आधार पर स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार दिया जाता है। स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार के लिए छह कैटेगरी में कुल 110 अंक निर्धारित किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed