फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   natinal high way

नेशनल हाईवे पर बनें बाईपास पर बीच में आ गया है बिजली का हाईवोल्टेज टॉवर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 14 Dec 2019 11:21 PM IST
विज्ञापन
natinal high way
natinal high way - फोटो : Kaithal
हिसार-चंडीगढ़ नेशनल हाइवे के डीपीएस पब्लिक स्कूल से शुरू होकर तितरम मोड बाईपास तक के टुकड़े में अभी भी खामियां हैं, जिनके कारण बड़े हादसे हो सकते हैं। इस टुकड़ों पर ही हाल में हुए हादसों में 6 की मौत हो चुकी है। डीसी डा. प्रियंका सोनी ने इसी सप्ताह आदेश जारी किए हैं कि यदि इस बाईपास पर किसी लापरवाही से फिर कोई हादसा हुआ तो एनएचएआई के अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। यहां कई अवैध कट हैं तो एक बिजली का हाई वोल्टेज टावर सड़क के बीच में आ गया है। हाईवे के बर्म कई जगह से धंस चुके हैं। धुंध के मौसम में इन सभी कारणों से बड़ा हादसा हो सकता है।
विज्ञापन

हाइवे के बीच में लगा है बिजली की हाई वोल्टेज लाइन का खंभा:-शनिवार को अमर उजाला की टीम ने डीपीएस मोड से लेकर तितरम मोड बाईपास चौक तक इस मुख्य मार्ग पर दौरा किया। जहां ढांड रोड की ओर जाते ही एक बड़ा बिजली का टावर सड़क के करीब - करीब बीच में खड़ा है। जबकि नेशनल हाईवे पर इस तरह के टावर बीच में नहीं होने चाहिए। बताया जा रहा है कि यह टावर गुजरात की बड़ी बिजली कंपनी का है। जिसे हटाने की बजाए एनएचएआई ने हाईवे के डिवाइडर को कम चौड़ा करते हुए सड़क में ही मोड़ दे दिया है। जो बड़े हादसे का कारण बन सकता है। एक साइड की सड़क इस टावर के कारण कम चौड़ी रह गई है।
विज्ञापन

ओवरब्रिज के नीचे भी सुरक्षा के प्रबंध अधूरे
हाइवे पर करनाल और कुरुक्षेत्र रोड पर दो ओवरब्रिज बने हुए हैं। शहर के बाहर से जाने वाले वाहन तो ब्रिज के ऊपर से निकल जाते हैं, लेकिन जिन वाहनों को शहर में इंट्री करनी है उन जगहों पर सुरक्षा के प्रबंध अधूरे हैं। सड़कों पर सफेद पट्टी तो लगाई गई है, लेकिन ट्रेफिक लाइट, रिफ्लेक्टर नहीं है। इस कारण कई बार ब्रिज के नीचे से शहर की ओर मुड़ने वाले वाहनों में टक्कर हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई जगहों पर पड़ी है मिट्टी व पत्थर, कई जगहों से धंस चुकी है बर्म
हाईवे शुरू हो चुका है। लेकिन इसका निर्माण कार्य पूरा होने के बावजूद कई जगहों पर मिट्टी व पत्थर भी पड़े हुए है। हाईवे के किनारे सीमेंट वाला हिस्सा खत्मह होते ही इसकी बर्म कई जगहों पर बारिश के कारण धंस चुकी है। जो किसी बड़े हादसे का कारण बन सकती है।
कई जगह बने हैं अवैध कट
इस हाईवे पर कई जगहों पर अवैध कट हैं। जो खेतों की ओर जाते हैं। इन अवैध कटों के कारण भी बड़ा हादसा हो सकता है। नेशनल हाइवे पर स्पीड़ से वाहन चलते हैं। यदि एकदम से इन कटों से कोई व्यक्ति या वाहन सड़क पर आ गया तो निश्चित तौर पर हादसा होगा।
सड़क सुरक्षा सहायक भरत नागपाल ने कहा कि सड़क के बीच में आ गए टावर, अवैध कटों व मिट्टी व पत्थरों को लेकर एनएचएआई को लिख दिया गया है। डीसी ने भी निर्देश जारी किए हैं कि इन खामियों को दूर किया जाए। ताकि हादसों पर अंकुश लगाया जा सके। हर व्यक्ति की जान कीमती है। इसीलिए हाईवे पर हर संभव एतियात बरता जाएगा। ताकि कोई हताहत ना हो।

एनएचएआई के कंसलटेंट केके नैन का कहना है कि डीसी डा. प्रियंका सोनी के निर्देश पर अधिकतर खामियों को दूर कर दिया जाएगा। टॉवर की समस्या के बारे में अभी कुछ नहीं कहा जा सकता। अवैध कटों को भी बंद किया जा रहा है। बर्म को चैक कर लिया गया है। एकाध जगह हो सकता है कि बर्म धंसी हो, इसे जल्द ठीक करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed