फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   nate ban, atn water card

नोटबंदी के बाद लोगों को काफी रास आ रहा है एटीएम वाटर कार्ड

Thu, 08 Dec 2016 11:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कैथल
अमर उजाला ब्यूरो, कैथल Updated Thu, 08 Dec 2016 11:54 PM IST
विज्ञापन
कहते हैं जल है तो जीवन है... इस जीवन को संजोकर रखने के महत्व से आरओ वाटर प्लांट पर एटीएम वाटर कार्ड काफी कारगर साबित हो रहा है। नोटबंदी से बेशक लोगों को काफी दिक्कतों को सामना करना पड़ा रहा है। लेकिन एक निजी कंपनी नंदी फांउडेशन की ओर से स्थापित किए गए वाटर ट्रीटमेंट प्लांट में अब कार्ड का प्रयोग करके 20 लीटर पानी दिया जा रहा है।
विज्ञापन

शहर में एटीएम वाटर कार्ड के कुल चार प्लांट है। जो माता गेट, डोगरा गेट, चंदाना गेट और देवीगढ़ रोड पर स्थित है। प्रत्येक प्लांट में नोटबंदी से पहले दो से ढाई सौ लोग प्रतिदिन पानी के डिब्बे को लेकर जाते थे। अब यह संख्या पहले से दोगुनी हो गई है। अब इनकी संख्या कुल दो हजार के करीब हो गई है।
विज्ञापन

डोगरा गेट स्थित वाटर प्लांट पर तैनात कर्मचारी प्रवेश ने बताया कि नोटबंदी के बाद से ही लोग तेजी से एटीएम वाटर कार्ड बनवा रहे है। उन्होंने बताया कि पहले चार सौ लोग पानी लेते थे। अब यह संख्या छह सौ से भी अधिक हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

देवीगढ़ रोड पर स्थित वाटर प्लांट के इंचार्ज पहल सिंह ने बताया कि इस वाटर कार्ड की कीमत एक महीने के पानी के लिए केवल 150 से 200 रुपये हैं। लेकिन अगर किसी के घर कोई शादी का अन्य समारोह हो तो वह इसका भरपूर लाभ उठा सकता है। उसने बताया कि नोटबंदी में यह काफी कारगर साबित हो रहा है।

रुपयों की कमी के चलते बनवाया एटीएम वाटर कार्ड
देवीगढ़ रोड से पानी लेने आए ग्राहक मनोज, पवन, शुभग व विक्रम ने बताया कि नोटबंदी से जो दिक्कतें आ रही हैं। उसे खत्म होने में काफी समय लगेगा। इसके चलते ही उन्होंने तुंरत वाटर एटीएम कार्ड बनवाया और अब पानी ले रहे हैं। इससे काफी सहूलियत हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed