{"_id":"6709af17a9ccb1aa090a9244","slug":"naib-tehsildar-checked-the-moisture-in-dhand-mandi-kaithal-news-c-18-1-knl1004-496992-2024-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: ढांड मंडी में नायब तहसीलदार ने नमी जांची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: ढांड मंडी में नायब तहसीलदार ने नमी जांची
Sat, 12 Oct 2024 04:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sat, 12 Oct 2024 04:34 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज़ एजेंसी
ढांड। नायब तहसीलदार अचिन ने अनाज मंडी ढांड का दौरा किया और खरीद प्रबंधों का जायजा लिया। उन्होंने धान में नमी की जांच की और धान के कट्टों का वजन जांच जो सही पाया गया। मौके पर मौजूद खाद्य एवं आपूर्ति विभाग इंस्पेक्टर नीरज से धान खरीद प्रक्रिया पर जानकारी ली। नायब तहसीलदार ने खरीद एजेंसी के अधिकारियों को कहा कि धान खरीद में किसी प्रकार की समस्या किसानों को नहीं आने दी जाए।
उन्होंने कहा कि धान खरीद मामले में किसी भी प्रकार की कोताही सहन नहीं की जाएगी। निश्चित समय अवधि में आधिकारिक समय पर पहुंचे और धान खरीद प्रक्रिया को सुचारू रूप से जारी रखें। कहा कि सरकार द्वारा निर्धारित किए गए न्यूनतम समर्थन मूल्य पर ही धान की खरीद हो। इससे कम मूल्य पर अगर कोई खरीद करता पाया गया या किसी राइस मिलर के खिलाफ शिकायत आई तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
नायब तहसीलदार ने मार्केट कमेटी सचिव को निर्देश दिए कि मंडी में बिजली पानी की समुचित व्यवस्था हो शौचालयों की नियमित रूप से सफाई करवाई जाए। शौचालय में पानी का विशेष रूप से प्रबंध किया जाए। कोई भी किसान अपनी धान की ट्राली खाली करने के बाद मंडी में सड़कों पर अनावश्यक तौर पर खड़ा ना करें। मंडी में जाम की स्थिति न बने। इसके लिए खरीद एजेंसियां खरीदे गए माल को प्रतिदिन लोड करवाना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
नायब तहसीलदार ने किसानों से आह्वान किया है कि अपनी फसल को साफ सुथरी एवं सुखाकर ही लाइन, ताकि आपको बेचने में वह खरीद एजेंसियों को खरीदने में किसी प्रकार की दिक्कत ना आए। इस मौके पर मार्केट कमेटी सचिव देवेंद्र ,मंडी प्रधान नरेश सहारन, पूर्व मंडी प्रधान लाजपत, प्रदीप शर्मा, एआर नसीब, एआर मनजीत भी मौजूद रहे।