नगर पालिका में हाउस की मीटिंग में बस अड्डे के निकट सर्व सम्मति से लड़कियों के कॉलेज बनाने के लिए एजेंडा पास किया गया। साथ ही पिछले अधूरे पड़े विकास कार्यों पर चर्चा की गई। तीन महीने से ज्यादा जिन ठेकेदारों ने काम करने के लिए टेंडर छुड़वाए हुए हैं, काम शुरू न किए जाने पर उनके खिलाफ कार्रवाई का प्रस्ताव पारित किया गया। ऐसे ठेकेदारों को 15 दिन के अंदर पहला नोटिस और फिर अगले 15 दिन के अंदर दूसरा नोटिस देकर उनको ब्लैकलिस्ट करने के लिए प्रस्ताव पारित किया गया।
इसके अलावा राजौंद नगर पालिका में पार्षद सीमा शर्मा वार्ड नंबर 6 में काम को लेकर चर्चा की गई और उन्होंने मांग की कि जो काम अधूरे हैं या तो उनको रिवाइज किया जाए या फिर उनका टेंडर लगाया जाए। मीटिंग में चेयरपर्सन गुड्डी राणा, सचिव अशोक कुमार, अकाउंटेंट जोगिंदर सिंह, पार्षद राजेंद्र, पार्षद जगपाल, पार्षद सीमा देवी, पार्षद सीमा देवी, 11 वार्ड पार्षद गुरप्रीत कौर, पार्षद सोनिया देवी, पार्षद शेखर, पार्षद सुल्तान फौजी आदि मौजूद रहे।