कैथल। गुरु श्री गुरु तेग बहादुर साहिब, भाई मतीदास, भाई सतीदास और भाई दयाला जी की 350वीं शहादत तथा श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के 350वें गुरगद्दी दिवस को समर्पित भव्य नगर कीर्तन यात्रा बुधवार सुबह गुरुद्वारा नीम साहिब पहुंची। इस अवसर पर कैथल विधायक आदित्य सुरजेवाला ने गुरुद्वारा साहिब पहुंचकर गुरु चरणों में शीश नवाया और नगर कीर्तन यात्रा का हार्दिक स्वागत किया।“धरम हेत साका जिनि कीआ” की स्मृति में निकली यह शहीदी नगर कीर्तन यात्रा गुरुद्वारा श्री गुरु तेग बहादुर साहिब, धोबड़ी साहिब (आसाम) से प्रारंभ होकर देशभर के अनेक राज्यों और शहरों से होती हुई नवंबर में गुरुद्वारा शीशगंज साहिब और श्री आनंदपुर साहिब (रोपड़) में संपन्न होगी। यह नगर कीर्तन कैथल से आगे सांगन, दातासिंहवाला, गढ़ी पिपलथा, रसीदा, धमतान साहिब और मुनक होते हुए पंजाब प्रस्थान करेगा। इस अवसर पर सरदार सुखबीर सिंह मांडी, प्रीतिपाल सिंह झब्बर, सरदार रघुजीत सिंह विर्क, सरदार प्रीतम सिंह ढिल्लों (शिल्लाखेड़ा), सरदार गुरुचरण सिंह (टीवीएस), सरदार गुरनाम सिंह गोराया, रामसिंह आदि मौजूद रहे। संवाद