फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   My daughter Manisha punched in BRICS games, won silver medal

Kaithal News: ब्रिक्स गेम्स में म्हारी छोरी मनीषा का चला मुक्का, जीता रजत पदक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jun 2024 06:33 AM IST
विज्ञापन
My daughter Manisha punched in BRICS games, won silver medal
ब्रिक्स गेम्स में म्हारी छोरी मनीषा का चला मुक्का, जीता रजत पदक
विज्ञापन

रशिया में आयोजित हुई प्रतियोगिता, जीत की खबर मिलते ही क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। रशिया में आयोजित ब्रिक्स गेम्स में कैथल डिफेंस कॉलोनी निवासी बॉक्सिंग खिलाड़ी मनीषा मौण ने रजत पदक हासिल किया है। यह प्रतियोगिता 19 से 23 जून तक आयोजित हुई। इससे पहले 18 जून को मनीषा मौण रशिया के लिए रवाना हुई थी। इससे पूर्व वह पटियाला में चल रहे भारतीय कैंप में अभ्यास कर रही थी।
रविवार को जैसे ही मनीषा मौण के पदक जीतने की सूचना मिली तो जिलेवासियों में खुशी की लहर दौड़ गई। इस दौरान मनीषा मौण के घर पर उनके परिजनों को बधाई देने वालों का तांता लग गया। जिला खेल अधिकारी देवेंद्र कुमार सहित प्रशिक्षक राजेंद्र सिंह, गुरमीत सिंह, अमरजीत सिंह, विक्रम ढुल व अन्य खिलाड़ियों ने मनीषा मौण को बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन

परिवार का गुजारा भी था मुश्किल-
मनीषा के पिता कृष्ण कुमार डेढ़ एकड़ में खेती करते हैं। एक समय था, जब परिवार का गुजारा भी मुश्किल से होता था, लेकिन अब मनीषा परिवार के सपनों को पूरा कर रही है। इन 11 सालों में मनीषा करीब 70 लाख रुपये की नकद इनाम राशि खेलों के दम पर जीत चुकी है। घर में मां ऊषा देवी, भाई विकास और बड़ी बहन निशा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये हैं मनीषा की मुख्य उपलब्धियां-
2018 में हुई आईबा ओपन प्रतियोगिता में स्वर्ण, अप्रैल 2019 में थाईलैंड में हुई एशियन चैंपियनशिप में कांस्य पदक, 2019 में हुई आईबा ओपन प्रतियोगिता में रजत पदक, 2019 में दिल्ली में हुई बिग बाउट प्रतियोगिता में रजत पदक, 2020 में जर्मनी में हुए केमिस्ट्री कप प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक, 2021 में हिसार में हुई सीनियर राष्ट्रीय बाक्सिंग में रजत पदक, 2022 में तुर्की में हुई विश्व महिला बॉक्सिंग चैंपियनशिप में कांस्य पदक, नेशनल स्तर की प्रतियोगिताओं में करीब 20 स्वर्ण जीत चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed